सोना और सस्ता हुआ जबकि चढ़ गई चांदी की कीमत... जानिए Gold Silver का लेटेस्ट रेट क्या चल रहा
20 फरवरी 2026 को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में हल्की गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी का भाव बढ़कर ₹2.45 लाख प्रति किलो पार कर गया.
ADVERTISEMENT

1/7
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय सर्राफा बाजार में हलचल तेज रही. जहां एक ओर सोने की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई, वहीं चांदी के भाव एक बार फिर आसमान छूने लगे हैं. 20 फरवरी 2026 को सोने के दाम 1.54 लाख रुपये के पार बने हुए हैं, जबकि चांदी ने 2.45 लाख रुपये प्रति किलो का स्तर पार कर लिया है. आइए जानते हैं क्या हैं आज के ताजा भाव.

2/7
शुक्रवार, 20 फरवरी को सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव ₹1,54,570 से गिरकर ₹1,54,438 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. यानी प्रति 10 ग्राम पर करीब 132 रुपये की कमी आई है. हालांकि, कीमतें अब भी रिकॉर्ड स्तर के करीब हैं.

3/7
सोने के विपरीत, चांदी की कीमतों में आज तेजी दर्ज की गई. शुक्रवार सुबह चांदी का भाव ₹2,45,564 प्रति किलो तक पहुंच गया, जबकि गुरुवार शाम यह ₹2,44,772 पर बंद हुआ था. चांदी के शौकीनों के लिए आज खरीदारी करना कल के मुकाबले थोड़ा महंगा साबित हो रहा है.

4/7
शुद्धता के आधार पर आज के रेट्स. 24 कैरेट (999): ₹1,54,438 (₹132 सस्ता). 23 कैरेट (995): ₹1,53,820 (₹131 सस्ता). 22 कैरेट (916): ₹1,41,465 (₹121 सस्ता). 18 कैरेट (750): ₹1,15,829 (₹99 सस्ता). 14 कैरेट (585): ₹90,346 (₹78 सस्ता).

5/7
बता दें कि 19 फरवरी (गुरुवार) को सुबह के मुकाबले शाम को सोना-चांदी सस्ता हुआ था. 24 कैरेट सोने का भाव सुबह ₹1,54,735 था जो शाम तक ₹1,54,570 पर आ गया था. चांदी भी ₹2,45,230 से गिरकर ₹2,44,772 पर आई थी, लेकिन आज (शुक्रवार) चांदी ने फिर से अपनी बढ़त बना ली है.

6/7
IBJA द्वारा जारी किए गए ये दाम देश भर में सर्वमान्य होते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि इनमें GST और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं होते हैं. जब आप दुकान से गहने खरीदते हैं, तो टैक्स (GST) और सुनार के मेकिंग चार्ज जुड़ने के बाद फाइनल कीमत स्लाइड में दिए गए रेट्स से अधिक होती है.

7/7
सोने की कीमतों में आई यह मामूली गिरावट उन लोगों के लिए एक मौका हो सकती है जो शादी-ब्याह के लिए खरीदारी करना चाहते हैं. हालांकि, चांदी की बढ़ती कीमतें निवेशकों को आकर्षित कर रही हैं. खरीदारी से पहले अपने शहर के स्थानीय सर्राफा बाजार के भाव जरूर चेक कर लें.











