UP Petrol-Diesel Price Update: यूपी में 2 जून को बदले ईंधन के दाम... जानिए आपके शहर में कितना महंगा या सस्ता हुआ पेट्रोल
UP Petrol-Diesel Price Update: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 2 जून को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव देखने को मिला. बहराइच और गोरखपुर में ईंधन महंगा हुआ, जबकि आगरा, झांसी और गौतम बुद्ध नगर में राहत मिली. देखें आपके शहर के ताजा रेट और तस्वीरें.
ADVERTISEMENT

1/7
यूपी में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में मिला-जुला रुख- 2 जून को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पेट्रोल और डीजल के दामों में मामूली उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया. कुछ शहरों में कीमतें बढ़ीं, जबकि कई जिलों में राहत देखने को मिली.

2/7
बहराइच में सबसे अधिक कीमत दर्ज- बहराइच में पेट्रोल 103.46 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.73 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया. दोनों ईंधनों की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई.

3/7
आगरा में पेट्रोल और डीजल दोनों सस्ते हुए- आगरा में पेट्रोल 101.54 रुपये और डीजल 95.02 रुपये प्रति लीटर रहा. दोनों ईंधनों के दामों में पिछले दिन की तुलना में गिरावट दर्ज की गई.

4/7
गोरखपुर में दोनों ईंधनों की कीमत बढ़ी- गोरखपुर में पेट्रोल 102.16 रुपये और डीजल 96.31 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया. यहां पेट्रोल और डीजल दोनों महंगे हुए हैं.

5/7
गाजियाबाद में पेट्रोल सस्ता, डीजल महंगा- गाजियाबाद में पेट्रोल 101.73 रुपये प्रति लीटर पर आ गया, जबकि डीजल 96.29 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया. यहां दोनों ईंधनों के दाम विपरीत दिशा में बदले.

6/7
झांसी और गौतम बुद्ध नगर में राहत- झांसी में पेट्रोल 102.04 रुपये और डीजल 95.69 रुपये प्रति लीटर रहा, जबकि गौतम बुद्ध नगर में पेट्रोल 102.09 रुपये और डीजल 95.22 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया. दोनों जिलों में कीमतों में गिरावट देखी गई.

7/7
लखनऊ में मिला-जुला असर- राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 101.92 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया, जबकि डीजल 95.68 रुपये प्रति लीटर पर आ गया. पेट्रोल महंगा हुआ, लेकिन डीजल की कीमत में कमी दर्ज की गई.
( यह खबर यूपी Tak के साथ इंटर्नशिप कर रहे आशुतोष पाण्डेय ने संपादित की है.)
