लेटेस्ट न्यूज़

बचपन से लेकर अब तक...फैमिली के साथ प्रतीक यादव की 7 अनदेखी तस्वीरें देख हो जाएंगे इमोशनल

Prateek Yadav Unseen Photos: प्रतीक यादव के बचपन से लेकर फिटनेस जर्नी और अपर्णा यादव के साथ उनकी 11 साल लंबी प्रेम कहानी की 7 अनदेखी तस्वीरें.

ADVERTISEMENT

social share
google news
1

1/7

13 मई को 38 साल की उम्र में प्रतीक यादव की मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया. 14 मई को लखनऊ के भैसाकुंड में उनका अंतिम संस्कार हुआ जहां अखिलेश यादव, शिवपाल यादव और ब्रजेश पाठक समेत कई दिग्गजों ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी. 
 

2

2/7

इस बीच प्रतीक यादव की बचपन से लेकर शादी तक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. इस तस्वीर में प्रतीक की मासूमियत और उनका 'क्यूट' अंदाज हर किसी का दिल जीत रहा है. यह उनके जीवन के उस दौर की तस्वीर है जब दुनिया की जिम्मेदारियों से वे कोसों दूर थे.
 

3

3/7

प्रतीक यादव को क्रिकेट से गहरा लगाव था. एक यादगार तस्वीर में वे अपने पिता मुलायम सिंह यादव के साथ नजर आ रहे हैं. हाथ में क्रिकेट बैट लिए प्रतीक और पास खड़े 'नेताजी' के पास पोज देते दिख रहे हैं.
 

4

4/7

रिश्तों की गर्माहट को समेटे एक और तस्वीर सामने आई है जिसमें प्रतीक अपनी नानी की गोद में लेटे हुए हैं. यह फोटो आज उनके जानने वालों को बेहद भावुक कर रही है.
 

5

5/7

प्रतीक यादव 16 साल की उम्र में ही कड़ी मेहनत से शानदार बॉडी बना ली थी.उनके इसी समर्पण का परिणाम था कि साल 2012 में एक अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग वेबसाइट ने उन्हें ‘द इंटरनेशनल ट्रांसफॉर्मेशन ऑफ द मंथ’ के खिताब से नवाजा. 1988 में जन्मे प्रतीक फिटनेस की दुनिया के एक बड़े आइकन बने.
 

6

6/7

प्रतीक और अपर्णा की प्रेम कहानी साल 2001 में एक दोस्त की पार्टी से शुरू हुई थी. दिलचस्प बात यह है कि शुरुआत में अपर्णा यह भी नहीं जानती थीं कि प्रतीक 'नेताजी' के बेटे हैं. ईमेल आईडी से शुरू हुआ यह सिलसिला 11 साल की लंबी डेटिंग के बाद शादी के मंडप तक पहुंचा.
 

7

7/7

दिसंबर 2011 में सैफई में हुई प्रतीक-अपर्णा की शादी आज भी लोगों को याद है जिसमें अमिताभ बच्चन जैसी हस्तियां शामिल हुई थीं. प्रतीक और अपर्णा की दो बेटियां हैं जिनका नाम प्रथमा और पद्मजा है. प्रतीक ने खुद को जिम और बिजनेस तक सीमित रखा था. वहीं अपर्णा ने राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई. आज यह परिवार अपने सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहा है.