लेटेस्ट न्यूज़

रामपुर में एकता-राहुल बना रहे थे शारीरिक संबंध… अचानक ऐसा क्या हुआ जो पति बन बैठा हैवान और उसे मार डाला?

Rampur Crime News: उत्तर प्रदेश के रामपुर में कोतवाली सिविल लाइंस क्षेत्र में एक शिक्षिका एकता का शव उसके घर में संदिग्ध हालत में मिला. मृतका का शव बिस्तर पर निर्वस्त्र अवस्था में पाया गया. परिजनों ने पति राहुल और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाया.

ADVERTISEMENT

social share
google news
1

1/7

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में कोतवाली सिविल लाइंस क्षेत्र के अंतर्गत एक घर से पुलिस ने एकता नाम की महिला का शव बरामद किया. मृतका पेशे से एक शिक्षिका थी. इस खबर के सामने आते ही इलाके में सनसनी फैल गई.
 

2

2/7

पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो मंजर खौफनाक था. शिक्षिका एकता का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था और शरीर पर कपड़े भी नहीं थे.कमरे में आस-पास कोई मौजूद नहीं था. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी.
 

3

3/7

इसी बीच, मृतका के मायके वालों ने उसके पति राहुल और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगा दिए. परिजनों का दावा था कि एकता को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था और उसे शारीरिक व मानसिक यातनाएं दी जाती थीं.
 

4

4/7

शुरुआती तफ्तीश और परिजनों के आरोपों के आधार पर पुलिस की शक की सुई मृतका के फरार पति राहुल की ओर घूमी.पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दबिश दी और फरार पति को धर-दबोचा.
 

5

5/7

पुलिस ने जब राहुल से सख्ती से पूछताछ की तो वह ज्यादा देर तक झूठ नहीं टिक सका. उसने पुलिस के सामने पत्नी की मौत की जो बर्बर और हैवानियत भरी कहानी सुनाई उसे सुनकर हर कोई दंग रह गया.
 

6

6/7

आरोपी राहुल ने कबूल किया कि वारदात के वक्त वह अपनी पत्नी एकता के साथ शारीरिक संबंध बना रहा था. इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. गुस्से में आकर राहुल ने संबंध बनाते समय ही एकता का गला दबा दिया जिससे उसकी मौत हो गई.
 

7

7/7

रामपुर के अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने पुष्टि की है कि मृतका एक शिक्षिका थी और उसका शव घर पर ही मिला था. परिजनों के आरोपों के बाद पति को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसने शारीरिक संबंध बनाते समय पत्नी की हत्या की बात कबूली है.आरोपी को जेल भेज दिया गया है.
 

follow whatsapp