UPTak Baithak Logo

करोड़पति ससुर की हत्या के वक्त पति के साथ पार्टी कर रही था बहू शालू, 8 तस्वीरों में देखें खौफनाक साजिश की कहानी

कानपुर के चर्चित विनीत मिनोचा हत्याकांड में दिल दहला देने वाला सच सामने आया है. 5 सितंबर की रात जब कारोबारी ससुर पर चाकू से 26 वार किए जा रहे थे, तब मास्टरमाइंड बहू शालू पॉश लाउंज में 'तुम तो धोखेबाज हो' गाने पर डांस कर रही थी.

ADVERTISEMENT

social share
Google CTA
1

1/8

कानपुर के कल्याणपुर स्थित रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट में 5 सितंबर की रात दवा कारोबारी विनीत मिनोचा पर चाकू से 26 से ज्यादा वार कर हत्या कर दी गई. ठीक उसी दौरान उनकी बहू शालू अपने पति सुब्रत के साथ पॉश लाउंज में बेफिक्र होकर डांस कर रही थी.
 

2

2/8

सामने आए वीडियो में शालू डार्क पर्पल गाउन में पति के साथ 'तुम तो धोखेबाज हो...' गाने पर डांस करती दिख रही है. 30-35 लोगों की मौजूदगी वाली इस पार्टी में उसके चेहरे पर ससुर की हत्या की साजिश का जरा भी तनाव नहीं था.
 

3

3/8

कॉस्मोजिन लाउंज के मैनेजर सौरभ त्रिपाठी और डीजे दीपक के मुताबिक, शालू और सुब्रत रात 10:30 बजे लाउंज में सबसे पहले पहुंचे थे. बाकी मेहमान रात 11:00 बजे के बाद पहुंचे थे.
 

4

4/8

लाउंज में आमतौर पर पार्टी 2:30 बजे खत्म हो जाती है. लेकिन शालू और उसके पति की लगातार 'वन लास्ट सॉन्ग' की गुहार पर पार्टी रात 3:00 बजे तक चली. खाना खाने और डांस करने के बाद वे 3:15 बजे वहां से निकले.
 

5

5/8

पुलिस तफ्तीश में खुलासा हुआ कि ससुर की बंदिशों और पैसों की तंगी से परेशान होकर शालू ने हत्या की योजना बनाई थी. उसने पूर्व नौकर विशाल गौतम और राजकिशोर को 6 लाख रुपये की सुपारी दी थी.
 

6

6/8

शालू ने भाड़े के हत्यारों को घर की डुप्लीकेट चाबी दी थी. हैरानी की बात यह है कि लाउंज में डांस करने के दौरान ही वह फोन पर लगातार हत्यारों को कत्ल का तरीका गाइड कर रही थी.
 

7

7/8

रात 3:00 बजे जब नौकरों ने कत्ल पूरा होने की सूचना दी, तब शालू अपने पति और बच्चे के साथ अपार्टमेंट पहुंची. ससुर की खून से लथपथ लाश देखकर उसने तुरंत रोने-चीखने का नाटक शुरू कर दिया.
 

8

8/8

पुलिस ने सीसीसीटीवी फुटेज के आधार पर एनकाउंटर के बाद पूर्व नौकर विशाल और उसके साथी राजकिशोर को गिरफ्तार किया. पूछताछ में साजिश का सच बाहर आते ही मास्टरमाइंड बहू शालू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.