बुधादित्य, शुक्रादित्य, लक्ष्मी नारायण... महाशिवरात्रि पर ये शुभ योग इन 4 राशियों की बदल देंगे किस्मत
5 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि पर ग्रहों का अद्भुत संयोग बन रहा है. कुंभ राशि में बुधादित्य, शुक्रादित्य और लक्ष्मी नारायण जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है जो 4 भाग्यशाली राशियों की किस्मत बदल देंगे.
ADVERTISEMENT

1/8
15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि का पर्व बेहद खास होने वाला है. इस बार भोलेनाथ की पूजा के साथ-साथ आसमान में ग्रहों की एक ऐसी अद्भुत चाल चलेगी, जो सदियों में एक बार आती है. कुंभ राशि में बुधादित्य, शुक्रादित्य और लक्ष्मी नारायण जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है, जो 4 राशियों के लिए छप्परफाड़ खुशियां लेकर आएगा.

2/8
इस महाशिवरात्रि पर कुंभ राशि में ग्रहों का जमावड़ा 'चतुर्ग्रही योग' बनाएगा. इसके साथ ही सर्वार्थ सिद्धि, प्रीति, ध्रुव और व्यतिपात योग का संगम हो रहा है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब बुधादित्य और लक्ष्मी नारायण योग एक साथ बनते हैं, तो यह व्यक्ति को धन, वैभव और मानसिक शांति प्रदान करते हैं.

3/8
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह शिवरात्रि आर्थिक रूप से शानदार रहने वाली है. आपकी आय के नए साधन बनेंगे और धन कमाने के ढेरों अवसर मिलेंगे. हालांकि थोड़े खर्चे बढ़ सकते हैं, लेकिन भारी आमदनी के कारण आपका बजट संतुलित रहेगा. व्यापारियों को उम्मीद से ज्यादा मुनाफा होने के प्रबल संकेत हैं.

4/8
वृश्चिक राशि वालों की आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने वाला है. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या वेतन वृद्धि की खुशखबरी मिल सकती है. यदि आप नया मकान, दुकान या प्रॉपर्टी खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह समय सबसे शुभ है. आपकी प्रोफेशनल यात्राएं धन लाभ का कारण बनेंगी.

5/8
मकर राशि वालों के लिए यह राजयोग मानसिक दबाव को कम करने वाला है. आपने अतीत में जो निवेश किए थे, उनका फल अब मिलने का समय आ गया है. बैंक बैलेंस में सुधार होगा और यदि आप पर कोई पुराना कर्ज था, तो उससे छुटकारा मिलने के योग बन रहे हैं. रुके हुए सरकारी कामों में अब तेजी आएगी.

6/8
आपकी ही राशि (लग्न भाव) में यह पांचों राजयोग बन रहे हैं. आपको गुप्त स्रोतों या पैतृक संपत्ति से अचानक बड़ा धन लाभ हो सकता है. आप जिस बड़े लक्ष्य के लिए वर्षों से मेहनत कर रहे थे, महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर उसे प्राप्त करने की राह आसान हो जाएगी.

7/8
महाशिवरात्रि पर सर्वार्थ सिद्धि और प्रीति योग का होना पूजा को अत्यधिक शक्तिशाली बनाता है. इस दिन शिवलिंग पर जलाभिषेक के साथ 'ओम नम: शिवाय' का जाप और पंचामृत से स्नान कराने पर ग्रहों के अशुभ प्रभाव खत्म होते हैं और राजयोगों का पूरा लाभ मिलता है.

8/8
ग्रहों की यह युति 15 फरवरी से इन 4 राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव शुरू कर देगी. शिव की भक्ति और ग्रहों की शक्ति आपको सफलता के नए मुकाम पर ले जाएगी. ज्योतिष से जुड़ी ऐसी ही जानकारियों के लिए बने रहें uptak.in के साथ.











