Budh Margi 2026: कुंभ राशि में बुध चलेंगे सीधी चाल, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 21 मार्च 2026 को बुध ग्रह कुंभ राशि में मार्गी होने जा रहे हैं. कुंभ राशि में मंगल और राहु की मौजूदगी के बीच बुध की सीधी चाल 5 राशि के लिए अत्यंत शुभ फलदायी रहेगी. इस दौरान इन 5 राशियों को व्यापार में भारी मुनाफा, करियर में तरक्की और अचानक धन लाभ के अवसर मिलेंगे.
ADVERTISEMENT

1/7
ज्योतिष शास्त्र में बुद्धि, व्यापार और संवाद के कारक माने जाने वाले बुध देव 21 मार्च 2026 की देर रात 1:02 बजे कुंभ राशि में मार्गी (सीधी चाल) होने जा रहे हैं. कुंभ राशि में पहले से मौजूद राहु और मंगल के साथ बुध का यह संयोजन कई राशियों के लिए सुनहरे दिन लेकर आने वाला है.

2/7
बुध की सीधी चाल का सबसे शुभ प्रभाव विशेष रूप से 5 राशियों पर पड़ने वाला है. व्यापार में वृद्धि, करियर में प्रमोशन और अटके हुए धन की प्राप्ति के प्रबल योग बन रहे हैं.आइए जानते हैं कौन सी हैं वो भाग्यशाली राशियां.

3/7
मेष राशि वालों के लिए बुध का मार्गी होना आय के नए स्रोत खोलेगा. हालांकि मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है. लेकिन उसका परिणाम उम्मीद से बेहतर होगा. परिवार और भाई-बहनों के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी और करियर में अचानक नए अवसर प्राप्त होंगे.

4/7
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह गोचर नौकरी में पदोन्नति और नई जिम्मेदारियों का संकेत दे रहा है. अगर आप निवेश करने की सोच रहे हैं तो यह समय लाभदायक सिद्ध हो सकता है. कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी और आपकी निर्णय क्षमता मजबूत होगी.

5/7
मिथुन राशि वालों के लिए भाग्य के द्वार खुलने वाले हैं. लंबे समय से अटके हुए सरकारी या निजी काम पूरे होंगे. नौकरीपेशा लोगों के वेतन में वृद्धि की संभावना है. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं और आध्यात्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी.

6/7
चूंकि बुध आपकी ही राशि में मार्गी हो रहे हैं, इसलिए इसका सर्वाधिक लाभ आपको मिलेगा. आपके द्वारा लिए गए फैसले सटीक साबित होंगे. जीवन में चल रही उथल-पुथल शांत होगी और परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा. आप खुद को पहले से अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे.

7/7
मीन राशि के जातकों के लिए यह समय करियर में तरक्की के नए द्वार खोलेगा. आपकी मेहनत रंग लाएगी और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. हालांकि आपको अपने खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है. लेकिन कुल मिलाकर यह समय आपके पक्ष में रहने वाला है.
