लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ में पिता को आरी से काटने वाला अक्षत सिंह जेल में कर रहा ये कैसी हरकतें, पुलिस अलर्ट

लखनऊ के आशियाना में पिता मानवेंद्र सिंह की हत्या के आरोपी अक्षत सिंह की जेल में पहली रात बेचैनी और खौफ में गुजरी. पूरी रात न सो पाने, रोने और बड़बड़ाने के बाद उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई, जिसके चलते उसे जेल अस्पताल में भर्ती कर 24 घंटे निगरानी में रखा गया है.

ADVERTISEMENT

social share
google news
1

1/7

लखनऊ के आशियाना क्षेत्र में रहने वाले अक्षत सिंह ने अपने पिता मानवेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी. यही नहीं वारदात के बाद उसने सबूत मिटाने के लिए आरी से शव के टुकड़े कर दिए. कुछ हिस्सों को नीले ड्रम में रखा और बाकी को कार में ले जाकर सुनसान इलाके में फेंक आया. 20 फरवरी से मानवेंद्र सिंह के लापता होने के बाद जब पुलिस ने जांच तेज की और अक्षत से पूछताछ की तो वह लगातार बयान बदलता रहा. पुलिस की सख्ती करने पर उसने हत्या की बात कबूल कर ली और खुद पुलिस को शव के टुकड़ों तक ले गया. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. 
 

2

2/7

बता दें कि गिरफ्तारी के बाद जेल पहुंचते ही अक्षत की मानसिक स्थिति असामान्य दिखाई दी. उसकी पहली रात खौफ, पछतावे और गहरे सन्नाटे के बीच बीती. बताया जा रहा है कि वह पूरी रात सो नहीं सका. वह बैरक में दीवार के सहारे बैठा रहा और बार-बार बड़बड़ाता रहा. उसकी हालत देखकर जेल प्रशासन भी सतर्क हो गया. 
 

3

3/7

सूत्रों के अनुसार, अक्षत पूरी रात कभी चुपचाप बैठा रहता तो कभी अचानक रोने लगता था. उसकी मानसिक स्थिति स्थिर नहीं लग रही थी. वह बार-बार एक ही बात दोहराता रहा कि “पापा ने मुझे पहले पीटा था, इसलिए मैंने गोली मार दी.” यह स्थिति देखकर जेल प्रशासन ने खास निगरानी का निर्णय लिया. 
 

4

4/7

जेल प्रशासन के मुताबिक, अक्षत ने दोपहर में बहुत कम खाना खाया और रात में भोजन करने से साफ इनकार कर दिया. लगातार तनाव और बेचैनी के चलते उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. हालात गंभीर होते देख उसे जेल अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. 
 

5

5/7

अक्षत को जेल अस्पताल में शिफ्ट किया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उसकी लगातार जांच कर रही है. साथ ही दो सुरक्षाकर्मियों को 24 घंटे निगरानी के लिए तैनात किया गया है. यही नहीं उसकी काउंसिलिंग भी कराई जा रही है ताकि मानसिक स्थिति को संभाला जा सके. जेल प्रशासन अलर्ट मोड पर है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है.
 

6

6/7

पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या के बाद अक्षत थाने में जाकर सरेंडर करने की तैयारी में था. लेकिन एक करीबी व्यक्ति के फोन कॉल के बाद उसने अपना इरादा बदल दिया. माना जा रहा है कि उसी के कहने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने और शव को ठिकाने लगाने की साजिश रची गई.
 

7

7/7

पुलिस अब अक्षत और उसके पिता मानवेंद्र सिंह की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) खंगाल रही है. हत्या के बाद अक्षत ने किन लोगों से संपर्क किया, इसकी भी पड़ताल की जा रही है. परिवार के अन्य सदस्यों की कॉल डिटेल भी जांच के दायरे में है. वारदात के समय घर में मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे ताकि यह स्पष्ट हो सके कि इस हत्या में किसी और की संलिप्तता तो नहीं थी. फिलहाल जेल में उसकी पहली रात की असामान्य स्थिति ने जांच एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है.

follow whatsapp