कंप्यूटर की एक्सट्रा क्लास में छात्रा को Kiss कर रहा था टीचर, तभी अंदर आ गया लड़की का भाई और फिर
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सोहगौरा स्थित एक कंप्यूटर सेंटर में टीचर जगदीश चौरसिया ने एक्स्ट्रा क्लास के बहाने छात्रा को रोककर अश्लील हरकत की. मौके पर पहुंचे छात्रा के भाई ने शिक्षक को रंगे हाथ पकड़ लिया.
ADVERTISEMENT

1/8
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र स्थित सोहगौरा के एक कंप्यूटर सेंटर में एक्स्ट्रा क्लास के बहाने रोकी गई छात्रा के साथ टीचर द्वारा अश्लील हरकत करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है.

2/8
9 सितंबर को क्लास खत्म होने के बाद कंप्यूटर टीचर जगदीश चौरसिया ने एक छात्रा को एक्स्ट्रा क्लास का बहाना बनाकर सेंटर पर रोक लिया और खाली सेंटर का फायदा उठाकर उससे जबरदस्ती करने लगा.

3/8
शक होने पर छात्रा का भाई अपने कुछ दोस्तों के साथ कंप्यूटर सेंटर पहुंच गया और आरोपी टीचर को आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ दबोच लिया.

4/8
पकड़े जाने पर आरोपी टीचर खुद को बचाने के लिए कहने लगा 'यह तो मेरी बहन जैसी है, इसने मुझे राखी बांधी है, मैं तो बस पढ़ा-समझा रहा था.'

5/8
टीचर की शर्मनाक दलील सुनकर भड़के परिजनों ने कहा कि 'क्या बहन के साथ कोई ऐसी हरकत करता है?' इसके बाद परिजनों ने आरोपी टीचर की मौके पर ही जमकर धुनाई कर दी.

6/8
कंप्यूटर सेंटर में करीब 40 छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही इलाके के अभिभावकों में भारी आक्रोश और दहशत फैल गई.

7/8
वीडियो वायरल होने के बाद कैंपियरगंज थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई और आरोपी टीचर जगदीश चौरसिया को हिरासत में ले लिया.

8/8
सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह के अनुसार, पीड़ित पक्ष की मां की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस सेंटर में पढ़ने वाली अन्य छात्राओं की सुरक्षा के लिहाज से गहन जांच कर रही है.

