होली पर 4 बड़े ग्रहों की उल्टी चाल, इन 3 राशियों के सामने आएंगी बड़ी मुश्किलें
Astrological Impact on Zodiac Signs: होली 2026 पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है. 4 मार्च को राहु-केतु के साथ गुरु और बुध ग्रह भी वक्री चाल चलेंगे. ग्रहों की यह उल्टी चाल कर्क, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए आर्थिक और मानसिक परेशानियां खड़ी कर सकती है.
ADVERTISEMENT

1/7
इस साल होली का पर्व 4 मार्च को मनाया जाएगा. लेकिन ज्योतिष के नजरिए से यह दिन बेहद खास और सतर्क करने वाला है. इस बार होली पर ग्रहों की एक अत्यंत दुर्लभ स्थिति बन रही है जहां एक साथ चार प्रमुख ग्रह वक्री यानी उल्टी चाल चलने वाले हैं.

2/7
होली के दिन राहु और केतु के साथ-साथ देवताओं के गुरु बृहस्पति और बुद्धि के प्रदाता बुध ग्रह भी वक्री अवस्था में रहेंगे. ज्योतिषविदों का मानना है कि ग्रहों का यह 'रिट्रोग्रेशन' (उल्टी चाल) ब्रह्मांडीय ऊर्जा में भारी उथल-पुथल मचा सकता है.

3/7
यूं तो ग्रहों का परिवर्तन सभी पर असर डालता है. लेकिन इस बार की होली तीन खास राशियों के लिए भारी नुकसानदेह साबित हो सकती है. इन जातकों को करियर से लेकर सेहत तक हर मोर्चे पर बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.

4/7
कर्क राशि वालों के लिए ग्रहों की यह स्थिति मानसिक शांति छीन सकती है. परिवार और करीबियों के साथ गलतफहमियां बढ़ने के आसार हैं.भावुक होकर लिया गया कोई भी फैसला आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकता है. फिजूलखर्ची पर लगाम लगाएं और धैर्य रखें.

5/7
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए वक्री ग्रह आर्थिक मोर्चे पर मुश्किलें खड़ी करेंगे. निवेश अटक सकते हैं या कर्ज की चिंता आपकी रातों की नींद उड़ा सकती है. नौकरी और बिजनेस में कड़ी मेहनत के बाद भी परिणाम मिलने में देरी होगी. सेहत का खास ख्याल रखें.

6/7
मीन राशि के लोगों की बनी-बनाई योजनाओं पर पानी फिर सकता है. धन हानि के प्रबल योग हैं. करियर या विदेश यात्रा से जुड़े मामलों में अचानक गिरावट आ सकती है. इस दौरान किसी भी बड़े निवेश या बदलाव से पहले विशेषज्ञों की राय जरूर लें.

7/7
ग्रहों की यह प्रतिकूल स्थिति डराने के लिए नहीं बल्कि सतर्क करने के लिए है.सही योजना, सकारात्मक सोच और धैर्य के साथ आप इन संभावित परेशानियों को कम कर सकते हैं. आत्मचिंतन करें और जल्दबाजी में कोई जोखिम न उठाएं.
