लेटेस्ट न्यूज़

PCS ज्योति मौर्य अपने पति आलोक को दे सकती हैं इस मामले में बड़ी राहत, कहानी में आया ट्विस्ट

PCS Jyoti Muarya Case Update: उत्तर प्रदेश की चर्चित PCS अधिकारी ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य के बीच चल रहे विवाद में एक…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

PCS Jyoti Muarya Case Update: उत्तर प्रदेश की चर्चित PCS अधिकारी ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य के बीच चल रहे विवाद में एक नया अपडेट सामने आया है. दरअसल, बीते दिनों आलोक मौर्य ने जयोति मौर्य के खिलाफ की गईं शिकायतों को वापस ले लिया था,जिससे चल रही जांच की फाइल अब लगभग बंद होती दिखाई दे रही है. जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में इस मामले को खत्म करने की शिफारिश भी कर दी है. फाइल बंद होने के बाद दोनों को बड़ी राहत मिल सकती है. चर्चा है कि दोनों लोगों मे गुपचुप तरीके से समझौता हो गया है. वहीं इस मामले में ज्योति मौर्य ने भी आलोक मौर्य के खिलाफ धूमनगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी, अब उस मुकदमे को भी वापस लेने की बात चल रही है.