लेटेस्ट न्यूज़

PWD तबादले मामले में हटाए गए OSD पहले भी थे UPA सरकार में जितिन प्रसाद के साथ तैनात

यूपी सरकार में लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद (Jitin Prasad) के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) अनिल कुमार पांडे पर तबादलों में हुई कथित गड़बड़ियों…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

यूपी सरकार में लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद (Jitin Prasad) के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) अनिल कुमार पांडे पर तबादलों में हुई कथित गड़बड़ियों की गाज गिरी है. सचिवालय प्रशासन विभाग ने कल उन्हें कार्यमुक्त कर मूल विभाग में वापस दिल्ली भेजने का आदेश जारी कर दिया है और उनके खिलाफ सतर्कता जांच और अनुशासनिक कार्रवाई की सिफारिश भी की गई है.