सेना से चुराई लाइट मशीन गन को मुख्तार अंसारी क्यों चाहता था खरीदना? UP STF के पूर्व DSP ने बताई पूरी कहानी
उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी को कृष्णानंद हत्याकांड से जुड़े गैंगस्टर मामले में 10 साल की सजा हुई है. मगर मुख्तार अंसारी की…
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी को कृष्णानंद हत्याकांड से जुड़े गैंगस्टर मामले में 10 साल की सजा हुई है. मगर मुख्तार अंसारी की वजह से अपनी नौकरी गंवाने वाले यूपी एसटीएफ के पूर्व डीएसपी शैलेंद्र सिंह चाहते हैं कि उस मामले को दोबारा खोला जाए जिसमें उन्होंने मुख्तार के खिलाफ पोटा कानून लगाया था. दरअसल, शैलेंद्र सिंह का दावा है कि सेना से चुराई लाइट मशीन गन को मुख्तार अंसारी खरीदना चाहता था.