लेटेस्ट न्यूज़

मुख्तार अंसारी फैमली पर कसेगा शिकंजा! फर्जी जमीन रजिस्ट्री मामले में मुश्किल में अब्बास अंसारी

Uttar Pradesh News: जेल में बंद पूर्व विधायक और माफिया डॉन मुख्तार अंसारी और उनके पूरे परिवार पर अपराधिक मामले दिन पर दिन गहराते ही…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Uttar Pradesh News: जेल में बंद पूर्व विधायक और माफिया डॉन मुख्तार अंसारी और उनके पूरे परिवार पर अपराधिक मामले दिन पर दिन गहराते ही जा रहे हैं. ताजा मामला उनके बेटे और मऊ सदर सीट से सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) और उनके छोटे भाई उमर से जुड़ा हुआ है. उसके खिलाफ गाजीपुर शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में बीते साल 2000 और 2005 में गलत तरीके से जमीन रजिस्ट्री का मामला दर्ज हुआ था. विवादित गजल होटल और मोहल्ला खुदाईपुरा की जमीन खरीदने को लेकर गाजीपुर के सदर कोतवाली में साल 2020 में मुकदमा दर्ज किया गया था.