‘हुजूर ये सभी आरोप झूठे हैं’, पेशी पर आए मुख्तार अंसारी ने जज के सामने लगाई ये गुहार
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में गुरुवार को बाहुबली मुख्तार अंसारी की बांदा जेल से वर्चुअल पेशी हुई. MP/MLA कोर्ट में माफिया मुख्तार…
ADVERTISEMENT

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में गुरुवार को बाहुबली मुख्तार अंसारी की बांदा जेल से वर्चुअल पेशी हुई. MP/MLA कोर्ट में माफिया मुख्तार अंसारी की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कराई गई. विशेष सत्र न्यायधीश कमलकांत श्रीवास्तव की बेंच के सामने मुख्तार अंसारी के वकील रणधीर सिंह सुमन ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में लगी धाराओं को हटाने के लिए बहस की. रणधीर सिंह ने एंबुलेंस मामले में मुख्तार अंसारी को निर्दोष बताया और उसके उपर किए गए मुकदमे को झूठा बताया.