होली से पहले बांकेबिहारी मंदिर ने भक्तों से की ये अपील, बच्चों-बुजुर्गों को ना लाने की अपील
Mathura Holi 2023: मथुरा जिले में वृंदावन स्थित विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधन ने होली पर्व पर उमड़ने वाली संभावित भारी भीड़ के…
ADVERTISEMENT

Mathura Holi 2023: मथुरा जिले में वृंदावन स्थित विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधन ने होली पर्व पर उमड़ने वाली संभावित भारी भीड़ के मद्देनजर 25 फरवरी से सात मार्च तक मंदिर में बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को साथ न लाने की अपील की है. मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि भीड़ के कारण लोगों को दिक्कत हो सकती है. ऐसे में बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोग न आएं तो बेहतर होगा.