लेटेस्ट न्यूज़

राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह के ट्वीट के बाद एक्टिव हो गई लखनऊ पुलिस, इस ‘मिशन’ में जुटी

Raja Bhaiya News: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के मुखिया रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के बीच तलाक के चलते…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Raja Bhaiya News: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के मुखिया रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के बीच तलाक के चलते शुरू हुआ विवाद अब लखनऊ भी पहुंच चुका है. राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल से अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है. ट्वीट में बीते साल 30 सितंबर 2022 को हजरतगंज कोतवाली में दी गई तहरीर पर कार्रवाई करने की मांग की है. हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उनको सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी हुई है, लेकिन लिखित तौर पर किसी ने भी थाने में ना तो कोई तहरीर दी है और ना ही कोई शिकायत की है. मामला 1 साल पुराना है, लिहाजा जो शिकायत का जिक्र किया गया है उसको हजरतगंज थाने में ढूंढा जा रहा है.