लेटेस्ट न्यूज़

लखीमपुर खीरी हिंसा: आरोपी आशीष मिश्रा पर मंगलवार को कोर्ट सुना सकता है बड़ा फैसला

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में केन्द्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा पर जिला सत्र न्यायालय में मंगलवार यानी 29 नवंबर को आरोप…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में केन्द्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा पर जिला सत्र न्यायालय में मंगलवार यानी 29 नवंबर को आरोप तय हो सकता है. आशीष मिश्रा की ओर से कई बार लखीमपुर जिला सत्र न्यायालय में जमानत अर्जी दाखिल की गई लेकिन वह खारिज हो गई. उसके बाद आरोपी आशीष मिश्रा और जमानत के लिए हाईकोर्ट गया लेकिन वहां भी उन्हें कोई मदद नहीं मिली. लखनऊ हाई कोर्ट से मदद ना मिलने पर आरोपी के वकील ने सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई.