UPTak Baithak Logo

गोविंद बल्लभ पंत: नेहरू के साथ अंग्रेजों की लाठी खाने वाले योद्धा, BJP भी करती है तारीफ

10 सितंबर को उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती यूपी में धूमधाम से मनाई गई. योगी सरकार ने इसमें बढ़-चढ़कर…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

10 सितंबर को उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती यूपी में धूमधाम से मनाई गई. योगी सरकार ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत को न सिर्फ श्रद्धांजलि दी, बल्कि जमकर उनकी प्रशंसा की. पंडित गोविंद बल्लभ पंत यूपी के पहले सीएम होने के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी के नेता भी थे. अक्सर राजनीति में एक दल के नेता दूसरे दलों के नेताओं की तारीफें कम ही करते हैं. पर पंत के मामले में ऐसा नहीं है. आज पंडित गोविंद बल्लभ पंत के जन्मदिन पर उनसे जुड़ा एक खास किस्सा जानने से पहले आपको बताते हैं कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनकी तारीफ में क्या कसीदे पढ़े.