लेटेस्ट न्यूज़

वाराणसी से लेकर नोएडा तक जानें इन जिलों में 28 नवंबर को कितना रहेगा अधिकतम-न्यूनतम तापमान?

उत्तर प्रदेश के मौसम ने अब पूरी तरह से करवट ले ली है. अब तक सूबे में दिन और रात में ही ठंड का ज्यादा अहसास ही रहा था, लेकिन सोमवार से मौसम ने अपना मिजाज पूरी तरह से बदल लिया.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश के मौसम ने अब पूरी तरह से करवट ले ली है. अब तक सूबे में दिन और रात में ही ठंड का ज्यादा अहसास ही रहा था, लेकिन सोमवार से मौसम ने अपना मिजाज पूरी तरह से बदल लिया. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र के अनुसार, आज यानी मंगलवार से सर्द हवाएं चलेंगी और कई इलाकों में को कोहरा भी अधिक पड़ेगा. मौसम विभाग के मुताबिक, अब दिन के पारे में भी गिरावट दर्ज होने की संभावना है और मंगलवार से तापमान में गिरावट का सिलसिला तेज होगा. ऐसे में 28 नवंबर को यूपी के प्रमुख जिलों में कैसा तापमान रहेगा, इसे आप खबर में आगे विस्तार से जानिए.