‘अतिथि देवो भव’ की भारतीय भावना के अनुरूप जी20 सम्मेलन की तैयारी की जाए: CM योगी
UP News Hindi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत की अध्यक्षता में होने वाले जी20 सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए बुधवार को…
ADVERTISEMENT

UP News Hindi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत की अध्यक्षता में होने वाले जी20 सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए बुधवार को उच्चाधिकारियों को निर्देश दिया कि ‘अतिथि देवो भव’ की भारतीय भावना के अनुरूप आयोजन को भव्य बनाने की तैयारी की जाए. उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार के हर आयोजन से जुड़ी सामग्री और प्रत्येक पत्राचार पर जी20 का लोगो प्रकाशित किया जाए. एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में वर्ष 2023 में भारत की अध्यक्षता में होने वाले जी20 सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए उच्चाधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए.