यूपी में निवेश के लिए CM योगी मुंबई में उद्यमियों को देंगे न्योता, 7 शहरों में होगा रोड शो
UP News: उत्तर प्रदेश में निवेश आकर्षित करने के लिए प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (Global investors summit- 2023) की तैयारियां तेज हो गई हैं. मंत्रियों…
ADVERTISEMENT

UP News: उत्तर प्रदेश में निवेश आकर्षित करने के लिए प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (Global investors summit- 2023) की तैयारियां तेज हो गई हैं. मंत्रियों और अधिकारियों के विदेश दौरे के बाद अब देश में भी बड़े उद्योग घरानों और निवेशकों को यूपी आने के लिए आमंत्रित किया जाएगा. इसकी कमान खुद यूपी के मुख्यमंत्री सम्भालेंगे. सीएम योगी आदित्यनाथ 5 जनवरी को मुंबई में रोड शो की टीम का नेतृत्व करेंगे. सीएम योगी वहां उद्योगपतियों और फ्ल्मि हस्तियों के साथ मुलाकात करेंगे.