लेटेस्ट न्यूज़

बांदा: पति ने शादी में जाने से किया मना तो पत्नी ने कुएं में लगा दी छलांग, सदमे में पति उठाया खौफनाक कदम

Banda News: यूपी के बांदा में हैरान कर देने वाला सामने आया है. जहां पति पत्नी के आपसी लड़ाई में पत्नी अपनी जान गवां बैठी.…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Banda News: यूपी के बांदा में हैरान कर देने वाला सामने आया है. जहां पति पत्नी के आपसी लड़ाई में पत्नी अपनी जान गवां बैठी. वहीं पति ने सुसाइड करने का प्रयास किया, समय से इलाज मिल जाने से उसकी जान बच गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक पत्नी अपने पति से किसी के शादी में जाने की बात कर रही थी. पति ने मना किया जिस कारण आपस मे कहासुनी हुई.

लड़ाई से परेशान होकर पत्नी ने घर से कुछ दूर पर खेत मे बने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली. वहीं पत्नी के कुएं में कूदने के बाद पति ने कीटनाशक जहर पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. जिसका इलाज जिला अस्पताल में भर्ती करके किया जा रहा है.

मामला बिसंडा थाना इलाके का है. पुलिस के मुताबिक कोनी गांव की एक लड़की की शादी 8 माह पूर्व बाघा गांव में हुई थी. शनिवार को युवती किसी की शादी में जाने के लिए पति से कह रही थी, पति ने मना किया तो घर से कहीं चली गयी. परिजन खोजबीन कर ही रहे थे कि जानकारी मिली कि गांव से कुछ दूर पर खेत मे बने कुएं में छलांग लगा दी. सूचना पर मौके पर पहुचीं पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कुएं से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. इसी सदमे में पति ने भी जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है, पुलिस ने डायल 112 की मदद से अस्पताल भेजा.

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया. जहां उसका भर्ती करके इलाज किया जा रहा है. डॉक्टरो का कहना है अभी खतरे से बाहर है, इलाज किया जा रहा है.

DSP राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आज बिसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम बाघा की विनीता कुशवाहा उम्र 21 वर्ष कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली है. इसके पति अजय कुशवाहा द्वारा जहर खा लिया गया. जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतिका विनीता की शादी मात्र 8 माह पूर्व हुई थी, बताया जा रहा है कि पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर वाद विवाद हुआ. जिसके परिणामस्वरूप ग्राम कोरहही के खेत मे बने कुएं में कूद गई. उसी सदमे में पति ने जहर खा लिया, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया.