लेटेस्ट न्यूज़

असद के जनाजे में शामिल होने के लिए पुलिस से गुहार लगा रहा अतीक, नहीं मिली अनुमति

Uttar Pradesh News: प्रयागराज में उमेशपाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder Case) के आरोपी माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर मोहम्मद ग़ुलाम को गुरुवार…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Uttar Pradesh News: प्रयागराज में उमेशपाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder Case) के आरोपी माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर मोहम्मद ग़ुलाम को गुरुवार को यूपी पुलिस ने मार गिराया. यूपी एसटीएफ ने कल झांसी के बड़ागांव थाना इलाके में दोनों आरोपियों का एनकाउंटर (Asad and Ghulam Encounter) किया. वहीं एनकाउंटर के बाद दोनों शव पुलिस ख़ुद प्रयागराज लेकर आएगी और यहां अपनी निगरानी में सुपुर्द-ए-ख़ाक करायेगी. क़ानून व्यवस्था की स्थितियां न बिगड़ें इसके लिए यह व्यवस्था की जा रही है. वहीं अपने बेटे के जनाजे में जाने के लिए अतीक अहमद बार-बार पुलिस से गुजारिश कर रहा है.