लेटेस्ट न्यूज़

हापुड़: चलती कार से भिड़ी नीलगाय, शीशा तोड़ अंदर घुसी, भयानक हादसे में तड़पकर हुई मौत

हापुड़ के थाना गढ़ कोतवाली इलाके के अंतर्गत मध्य गंगा नहर की पटरी पर बुधवार को झड़ीना गांव के पास एक नीलगाय और कार के…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

हापुड़ के थाना गढ़ कोतवाली इलाके के अंतर्गत मध्य गंगा नहर की पटरी पर बुधवार को झड़ीना गांव के पास एक नीलगाय और कार के बीच टक्कर हो गई.

बता दें कि भिड़ंत इतनी तेज थी कि नीलगाय शीशों को तोड़कर कार के अंदर घुस गई.

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद नीलगाय को कार से बाहर निकाला.

हादसा इतना भीषण था कि नीलगाय की तड़पकर मौत हो गई.

बता दें कि इस हादसे में मेरठ के असीलपुर गांव निवासी कार चालाक फुरकान अहमद भी मामूली रूप से घायल हो गए थे.