हरदोई के सीएचसी में एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया है, जिसके चार हाथ व चार पैर हैं. अच्छी बात ये है कि प्रसूता और बच्चा दोनों स्वास्थ्य हैं. बच्चे को देखने के लिए लोगों की भीड़ अस्पताल पहुंच गई है. शाहाबाद के ग्राम मंगलीपुर में प्रसव पीड़ा में आई एक महिला सीएससी केंद्र पर भर्ती हुई. सीएससी सेंटर की स्टाफ नर्स रीमा देवी वर्मा ने महिला को भर्ती किया. प्रसव के दौरान महिला ने एक चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे को जन्म दिया. चिकित्सा अधिकारी डा. रमेश बाबू ने बताया यह जुड़वा बच्चे का मामला है. बच्चे के पेट के ऊपर दूसरे बच्चे का धड़ जुड़ा हुआ लग रहा है, परंतु वह पूरी तरह से विकसित नहीं हो पाया है. फिलहाल बच्चे को उपचार के लिए शाहाबाद से हरदोई और उसके बाद लखनऊ भेजा गया है. ऐसे खबरों को पढ़ने के लिए uptak.in पर क्लिक करें: