उत्तर प्रदेश में 7 फेज में होने जा रहे 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग 10 फरवरी को सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक होगी. पहले फेज में 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा.
ADVERTISEMENT
चुनाव आयोग की तरफ से जारी एक बयान के मुताबिक,
-
कोविड-19के मद्देनजर मतदेय स्थलों पर थर्मल स्कैनर, हैंड सैनिटाइजर, ग्लव्स, फेस मास्क, फेस शील्ड, पीपीई किट, साबुन, पानी आदि की पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था की गई है.
-
पहले चरण में कुल 623 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जिनमें से 73 महिला प्रत्याशी हैं.
-
चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर अर्धसैनिक बलों की तैनाती सुनिश्चित की गई है और ईवीएम के स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी अर्धसैनिक बलों को दी गई है.
-
चुनाव प्रक्रिया को सम्पन्न कराने के लिए 7057 भारी वाहन, 5559 हल्के वाहन और 120876 मतदान कार्मिक लगाए गए हैं.
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला के मुताबिक, पहले चरण में 2.28 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे, जिनमें 1.24 करोड़ पुरूष, 1.04 करोड़ महिलाएं तथा 1448 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं.
उन्होंने बताया, ‘‘पहले चरण के चुनाव के लिए कुल 10853 मतदान केंद्र और 26027 मतदेय स्थल बनाए गए हैं. मतदान पर सतर्क दृष्टि रखने के लिए 48 सामान्य प्रेक्षक, आठ पुलिस प्रेक्षक तथा 19 व्यय प्रेक्षक तैनात किए गए हैं. इसके अतिरिक्त 2175 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 284 जोनल मजिस्ट्रेट, 368 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा 2718 माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात किए गए हैं.’’
शुक्ला ने बताया कि मतदाता पहचान पत्र नहीं होने पर आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस समेत 12 अन्य वैकल्पिक पहचानपत्रों का उपयोग कर वोट डाला जा सकेगा.
UP चुनाव: जानिए पहले फेज में BJP के सामने कौन सी बड़ी चुनौती, कौन से मुद्दे हैं अहम
11 जिलों की इन 58 विधानसभा सीटों के लिए होगा मतदान
-
शामली: कैराना, थाना भवन, शामली
-
मुजफ्फरनगर: बुढ़ाना, चरथावल, पुरकाजी (एससी), मुजफ्फरनगर, खतौली, मीरापुर
-
बागपत: छपरौली, बड़ौत, बागपत
-
मेरठ: सीवलखास, सरधना, हस्तिनापुर (एससी), किठौर, मेरठ छावनी, मेरठ, मेरठ दक्षिण
-
गाजियाबाद: लोनी, मुरादनगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदी नगर
-
हापुड़: धौलाना, हापुड़ (एससी), गढ़मुक्तेश्वर
-
गौतमबुद्ध नगर: नोएडा, दादरी, जेवर
-
बुलंदशहर: सिकंदराबाद, बुलंदशहर, सियाना, अनूपशहर, डिबाई, शिकारपुर, खुर्जा (एससी)
-
अलीगढ़: खैर (एससी), बरौली, अतरौली, छर्रा, कोल, अलीगढ़, इगलास (एससी)
-
मथुरा: छाता, मांट, गोवर्धन, मथुरा, बलदेव (एससी)
-
आगरा: एत्मादपुर, आगरा कैंट (एससी), आगरा दक्षिण, आगरा उत्तर, आगरा ग्रामीण (एससी), फतेहपुर सीकरी, खेरागढ़, फतेहाबाद, बाह
UP चुनाव: पहले चरण में 25% उम्मीदवारों पर क्रिमिनल केस, जानें किस पार्टी में कितने दागी
ADVERTISEMENT










