जानें कितने चरणों में हो सकता है UP में इलेक्शन, आज ऐलान, बड़ी रैलियों पर लगेगा बैन?

संजय शर्मा

• 07:29 AM • 08 Jan 2022

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों की तारीख और शेड्यूल का आज ऐलान होने जा रहा है. चुनाव आयोग ने इसके लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई…

UpTak

UpTak

Google CTA

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों की तारीख और शेड्यूल का आज ऐलान होने जा रहा है. चुनाव आयोग ने इसके लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है. चुनाव आयोग के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यूपी में 2022 का विधानसभा चुनाव 6 से 8 चरणों में कराया जा सकता है.

यह भी पढ़ें...

आपको बता दें कि 2017 में यूपी विधानसभा का चुनाव 7 चरणों में कराया गया था. ऐसा माना जा रहा है कि इस चुनाव में आयोग बूथों की संख्या को बढ़ाएगा. हर बूथ पर मतदाताओं की अधिकतम संख्या में एक चौथाई तक की कमी संभव.

आयोग के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रोड शो, जुलूस, जलसों और बड़ी रैलियों पर प्रतिबंध लग सकते हैं या बेहद कड़े नियम लागू किए जा सकते हैं. कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए चुनाव आयोग इस बार कड़ाई के मूड में नजर आ रहा है.

आपको बता दें कि इस बार UP चुनाव में बूथों की संख्या 1,74,351 है. प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कारण 1500 मतदाताओं के बजाय 1200 मतदाताओं पर एक पोलिंग बूथ बनाया गया है. पहले बूथों की संख्या 1,64,472 थी. यानी प्रदेश में 9879 बूथ और बढ़ गए हैं. पोलिंग स्टेशन की संख्या भी 91572 से बढ़कर 92821 हो गई है.

UP में आज इलेक्शन का ऐलान, चुनाव आयोग करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस, जानें सारी डिटेल्स