UP Weather News: उत्तर प्रदेश समेत भारत के कई हिस्सों में अब तापमान दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है. इस बीच उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हीट वेब का दौर शुरू हो गया है. गर्मी के चलते लोगों का हाल बेहाल है. वहीं, अब मौसम विभाग (IMD) ने यूपी के कुछ जिलों में हीट वेब को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार 15 से 16 अप्रैल तक उत्तर प्रदेश के अलीगढ, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी और इनके आसपास के जिलों में हीट वेब पड़ने की संभावना है.
ADVERTISEMENT
जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
आपको बता दें कि यूपी के कई जिलों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है. इस बीच भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो चुका है. राजधानी लखनऊ में भी तापमान में तेजी से बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है. मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी शनिवार को शहर का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा. वहीं, आज लखनऊ का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है. बता दें कि मौसम विभाग ने अगले 15 दिनों तक तापमान में ऐसे ही बढ़ोत्तरी की संभावना जताई है.
ADVERTISEMENT











