उत्तर प्रदेश के हरदोई में 31 अक्टूबर को समाजवादी विजय रथ लेकर पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने एक सभा को संबोधित किया.
ADVERTISEMENT
सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर अपने संबोधन के दौरान अखिलेश यादव ने कहा, “सरदार पटेल, महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू और जिन्ना एक ही संस्था में पढ़े और बैरिस्टर बनकर आए थे. एक ही जगह पर उन्होंने पढ़ाई-लिखाई की. वो बैरिस्टर बने. उन्होंने आजादी दिलाई.”
अखिलेश यादव ने आगे कहा, “लौह पुरुष सरदार पटेल ने एक विचारधारा (आरएसएस) पर पाबंदी लगाई थी. आज हमें और आपको जाति और धर्म में बांटा जा रहा है.”
अखिलेश यादव की ओर से इस बयान में जिन्ना का जिक्र किए जाने पर बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि ऑस्ट्रेलिया से पढ़े अखिलेश यादव के इस ज्ञान को सुनकर मुलायम सिंह भी माथा पकड़ लेंगे.
राकेश त्रिपाठी ने कहा, “वो मुस्लिम तुष्टीकरण में इस कदर अंधे हो गए हैं कि जब सत्ता रहती है तो वह आतंकवादियों को छोड़ने की पैरवी करते हैं. आज जब वह सत्ता से बाहर हैं तो जिन्ना की पैरोकारी कर रहे हैं. महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल और पंडित नेहरू के बराबर वो मोहम्मद अली जिन्ना को देश की आजादी की लड़ाई का श्रेय दे रहे हैं. ये किस प्रकार की मानसिकता है? इस प्रकार की मानसिकता देश में स्वीकार नहीं की जाएगी. ये स्वीकार करना होगा कि मोहम्मद अली जिन्ना को इस देश के बंटवारे का खलनायक माना जाता है.”
अखिलेश बोले- ‘मुख्यमंत्री आवास से धुंए के धब्बे साफ करा दें सीएम’
ADVERTISEMENT











