गोंडा पंचायत चुनाव 2026: विधायक अनिल त्रिपाठी के गांव बिलौली के प्रधान को लेकर क्या है माहौल?

UP Panchayat Election 2026: 'यूपी तक' की टीम पहुंची विधायक अनिल त्रिपाठी के गांव बिलौली. जानिए क्या विधायक के गांव में जनता प्रधान के काम से खुश है? नाली और सड़कों की समस्याओं पर क्या बोले ग्रामीण? देखिए पूरी रिपोर्ट.

यूपी तक

• 04:29 PM • 27 Feb 2026

follow google news

संत कबीर नगर जिले के मेहदावल से विधायक अनिल त्रिपाठी (भाजपा-निषाद पार्टी गठबंधन) के पैतृक गांव बिलौली में 'यूपी Tak' की टीम ने ग्राम पंचायत चुनाव 2026 की ज़मीनी हकीकत जानी. गांव वालों ने विकास और प्रधान के कामकाज पर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है. विधायक के गांव की मुख्य सड़क हाल ही में बनी और काफी सुंदर दिखती है. मेहदावल से घूरा पाली मार्ग को डबल लेन किया गया है, जिसका श्रेय विधायक को दिया जा रहा है. ग्रामीण पानी की व्यवस्था से संतुष्ट हैं. घर-घर पानी पहुँच रहा है और लोग इसे विधायक व प्रधान का एक अच्छा कदम मान रहे हैं. 

यह भी पढ़ें...

गांव की सबसे बड़ी समस्या जल निकासी (नाली) की है. लोगों का कहना है कि गांव में नालियों की व्यवस्था लगभग 'शून्य' है, जिससे बरसात में पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है. ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने पवन को प्रधान इसलिए बनाया था क्योंकि वे युवा हैं और गांव का विकास करेंगे. हालांकि, कुछ लोग उनके कार्यों से 50% ही संतुष्ट हैं. आरोप है कि विकास कार्य केवल विधायक के अपने टोले या कुछ खास हिस्सों तक ही सीमित रह गए हैं, जबकि पूरा गांव अभी भी पिछड़ा हुआ महसूस करता है. 

गांव में श्मशान घाट, खेल का मैदान और शादी-विवाह के लिए सार्वजनिक स्थल (मैरिज हॉल) की कमी आज भी बनी हुई है. बदलाव की बयार: आगामी पंचायत चुनाव को लेकर लोग अभी खुलकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि गांव और पड़ोस का मामला होने के कारण वे अपनी पसंद को गोपनीय रखना ही बेहतर समझते हैं.