UP Election Survey: साफ हो जाएंगे ओपी राजभर, अनुप्रिया पटेल... मायावती और जयंत चौधरी का कैसा हाल? आंकड़े हैरान कर देंगे

UP Political News: एक लेटेस्ट सर्वे में ओम प्रकाश राजभर की सुभासपा का सूपड़ा साफ होता नजर आ रहा है. राजा भैया की कुंडा सीट बरकरार, लेकिन पार्टी को नुकसान. जानें कौन मार रहा है बाजी.

यूपी तक

• 11:51 AM • 25 Apr 2026

follow google news

पूर्वांचल की सियासत में 'छोटे दलों' के बड़े रसूख को लेकर 'दैनिक भास्कर' के नए सर्वे ने एक ऐसी तस्वीर पेश की है, जिसने क्षेत्रीय क्षत्रपों की नींद उड़ा दी है. 2027 के महासमर से पहले आए इस सर्वे के मुताबिक, पूर्वांचल में ओम प्रकाश राजभर, संजय निषाद और अनुप्रिया पटेल जैसे दिग्गजों के लिए 'खतरे की घंटी' बज चुकी है. 

यह भी पढ़ें...

पूर्वांचल का महा-सर्वे (कुल 133 सीटें): कौन कहं खड़ा है?

सर्वे के मुताबिक, पूर्वांचल में मुख्य मुकाबला बीजेपी और सपा के बीच ही सिमटता दिख रहा है, जबकि गठबंधन के साथी अपनी जमीन खोते नजर आ रहे हैं:

  • बीजेपी (BJP): 77 सीटें (10 सीटों का बड़ा फायदा)
  • समाजवादी पार्टी (SP): 50 सीटें (06 सीटों का फायदा)
  • अपना दल (S): 02 सीटें (04 सीटों का नुकसान)
  • निषाद पार्टी: 01 सीट (04 सीटों का नुकसान)
  • जनसत्ता दल लोकतांत्रिक (JDL): 01 सीट (01 सीट का नुकसान)
  • सुभासपा (SBSP): 00 सीट (06 की 06 सीटों का नुकसान)
  • बसपा (BSP): 01 सीट (उमाशंकर सिंह, रसड़ा से जीत का अनुमान)
  • कांग्रेस: 01 सीट (01 सीट का नुकसान)

राजा भैया: कुंडा में 'किंग' बरकरार, पर पार्टी को नुकसान

प्रतापगढ़ के कुंडा से विधायक और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के मुखिया रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया) अपनी व्यक्तिगत लोकप्रियता के दम पर कुंडा सीट तो बचाते नजर आ रहे हैं, लेकिन उनकी पार्टी के लिए सर्वे के आंकड़े सुखद नहीं हैं. सर्वे के मुताबिक, उनकी पार्टी को एक सीट का नुकसान हो रहा है. फिलहाल राजा भैया किसी गठबंधन का हिस्सा नहीं हैं और अकेले मैदान में हैं, ऐसे में बाबागंज जैसी सीटों पर बढ़ती चुनौती उनके लिए चिंता का विषय हो सकती है.

राजभर और संजय निषाद को '440 वोल्ट' का झटका

सर्वे में सबसे बुरा हाल ओम प्रकाश राजभर (पियरका चाचा) की सुभासपा का दिख रहा है. गाजीपुर छोड़कर आजमगढ़ की अतरौलिया सीट से ताल ठोकने का मन बना रहे राजभर के खाते में शून्य सीटें आती दिख रही हैं. वहीं, मंचों पर निषाद समाज की पीड़ा बताते-बताते भावुक होने वाले संजय निषाद की पार्टी भी महज 1 सीट पर सिमटती नजर आ रही है. उनके बेटे चुनाव हार चुके हैं और अब पार्टी का अस्तित्व भी संकट में दिख रहा है.

अनुप्रिया पटेल की साख पर संकट


केंद्र में मंत्री और अपना दल (S) की मुखिया अनुप्रिया पटेल, जो पूर्वांचल के कुर्मी वोट बैंक पर मजबूत पकड़ का दावा करती हैं, उन्हें भी बड़ा नुकसान होता दिख रहा है. पिछली बार पूर्वांचल में 6 विधायक जीतने वाली उनकी पार्टी इस बार सर्वे में केवल 2 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है.

प्रदेश की सभी सीटों पर कैसा है हाल?

 सर्वे के अनुसार, 403 सीटों वाली विधानसभा में दलीय स्थिति कुछ इस प्रकार रह सकती है:

 

  • बीजेपी (BJP): 256 सीटें (पिछले चुनाव के मुकाबले 02 सीटों का नुकसान)
  • समाजवादी पार्टी (SP): 135 सीटें (28 सीटों का बड़ा फायदा)
  • आरएलडी (RLD): 04 सीटें (05 सीटों का नुकसान)
  • अपना दल (S): 03 सीटें (10 सीटों का भारी नुकसान)
  • निषाद पार्टी: 01 सीट (04 सीटों का नुकसान)
  • जनसत्ता दल लोकतांत्रिक (JDL): 01 सीट (01 सीट का नुकसान)
  • कांग्रेस: 02 सीटें (कोई बदलाव नहीं)
  • बसपा (BSP): 01 सीट (कोई बदलाव नहीं)
  • सुभासपा (SBSP): 00 सीट (06 सीटों का पूरा नुकसान)