क्या हैं बंगाल चुनाव और यूपी के बीच के 4 बड़े कनेक्शन? वीडियो में समझिए पूरी इनसाइड स्टोरी

Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू. जानें क्यों यूपी की पार्टियां बंगाल चुनाव को 2027 के सेमीफाइनल के तौर पर देख रही हैं और सीएम योगी के प्रचार का क्या होगा असर.

यूपी तक

23 Apr 2026 (अपडेटेड: 23 Apr 2026, 02:02 PM)

follow google news

West Bengal Vidhan Sabha Chunav 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण का आगाज़ हो चुका है और इसकी तपिश उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारों में भी महसूस की जा रही है. 23 अप्रैल को शुरू हुए इस मतदान के साथ ही यूपी की सभी प्रमुख पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है. आखिर बंगाल चुनाव के परिणाम यूपी की राजनीति के लिए इतने महत्वपूर्ण क्यों हैं और यह 2027 की बिसात कैसे बिछाएंगे? आइए समझते हैं.

यह भी पढ़ें...

यूपी के लिए क्यों अहम है बंगाल का रण?

पश्चिम बंगाल का चुनाव केवल एक राज्य की सत्ता का फैसला नहीं है, बल्कि यह यूपी की भविष्य की राजनीति के लिए एक 'ब्लूप्रिंट' की तरह है. यूपी की सभी पार्टियां बंगाल के नतीजों के आधार पर ही अपनी आगामी रणनीतियों की रूपरेखा तैयार करेंगी.

पंकज चौधरी की अपील और बीजेपी का 'सोनार बांग्ला' संकल्प

यूपी बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी चुनाव को लेकर काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं. उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से बंगाल के मतदाताओं से वोट की अपील करते हुए लिखा कि भ्रष्टाचार और अराजकता से मुक्ति के लिए 'कमल' का बटन दबाएं. बीजेपी इसे सुशासन और विकास की नई आजादी के तौर पर पेश कर रही है.