अब नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ ग्रहण, विस. अध्यक्ष के चुनाव की बारी, जानें क्या है तैयारी

उत्तर प्रदेश में सभी विधायकों को सोमवार, 28 मार्च को शपथ दिलाई जाएगी. नवनिर्वाचित प्रोटेम स्पीकर रमापति शास्त्री विधानसभा के मंडप में सभी को शपथ…

uptak

uptak

Google CTA

उत्तर प्रदेश में सभी विधायकों को सोमवार, 28 मार्च को शपथ दिलाई जाएगी. नवनिर्वाचित प्रोटेम स्पीकर रमापति शास्त्री विधानसभा के मंडप में सभी को शपथ दिलाएंगे.

यह भी पढ़ें...

प्रोटेम स्पीकर की सहायता के लिए वरिष्ठ विधायक सुरेश कुमार खन्ना, जय प्रताप सिंह, रामपाल वर्मा और माता प्रसाद पांडेय नियुक्त किए गए हैं. शपथ ग्रहण कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा.

वहीं शपथ से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 10:30 बजे विधानसभा में मीडिया को भी संबोधित करेंगे.

सबसे पहले यूपी के सीएम आदित्यनाथ 11 बजे विधायक के तौर पर शपथ लेंगे. इसके बाद एक-एक कर सभी विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी.

18 वीं विधानसभा के अध्यक्ष का चुनाव 29 मार्च को होगा. जिसको लेकर सोमवार दोपहर दो बजे से पहले तक नामांकन पत्र भरे जाएंगे. 29 मार्च को दोपहर तीन बजे विधानसभा मंडप में चुनाव होगा.

यूपी विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव 29 को, 28 मार्च को नामांकन