Sanjay Nishad: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले प्रदेश में राजनीतिक माहौल गरमाने लगा है. एक तरफ INDIA गठबंधन में सपा और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर खटपट मची हुई है, तो वहीं अब इसकी आहट NDA गठबंधन तक भी पहुंच गई है. निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने मिर्जापुर मंडल की तीनों विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि पार्टी मिर्जापुर मंडल की कोई भी सीट छोड़ने के विचार में नहीं है और यदि उन्हें मजबूर किया गया तो समाज विचार करने के लिए स्वतंत्र है.
ADVERTISEMENT
संजय निषाद ने मझवां उपचुनाव में भाजपा के पक्ष में सीट छोड़ने को लेकर भी अपनी नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीति में मर्यादा रखने का कुछ लोगों ने फायदा उठाया है. इसके साथ ही उन्होंने घोषणा की है कि 13 जनवरी 2027 को लखनऊ में निषाद समाज की रैली होगी, जिसमें 2027 के चुनाव को लेकर अंतिम फैसला सुनाया जाएगा.
मिर्जापुर मंडल की सीटों पर दावा
संजय निषाद ने कहा है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में मिर्जापुर मंडल की दो सीटों पर निषाद पार्टी ने अपने प्रत्याशी उतारे थे और दोनों सीटों पर जीत हासिल की थी. उन्होंने याद दिलाया कि 2017 में जब निषाद पार्टी किसी भी दल के साथ नहीं थी, तब भी मिर्जापुर की जनता ने उन्हें आशीर्वाद दिया था. अब उन्होंने मिर्जापुर मंडल की तीनों विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए कहा है कि वे मंडल की कोई भी सीट छोड़ने के पक्ष में नहीं हैं.
यह भी पढ़ें: यूपी की 11 विधानसभा सीटों पर SP ने तैनात किए PDA प्रभारी, जानिए किसे कहां मिली जिम्मेदारी
मझवां उपचुनाव को लेकर छलका दर्द
मझवां उपचुनाव में भाजपा के पक्ष में सीट छोड़ने के मुद्दे पर संजय निषाद ने अपनी नाराजगी खुलकर सामने रखी है. उन्होंने कहा है कि मझवां सीट भाजपा से वापस लेने के लिए और अपना उम्मीदवार लड़ाने के लिए उन्होंने दिल्ली दरबार तक अपनी साख दांव पर लगा दी थी. उन्होंने बड़े दर्द भरे लहजे में आगे कहा कि राजनीति में मर्यादा रखी, लेकिन कुछ लोगों ने इसका लाभ उठाया है.
यह भी पढ़ें: यूपी की 11 विधानसभा सीटों पर SP ने तैनात किए PDA प्रभारी, जानिए किसे कहां मिली जिम्मेदारी
13 जनवरी 2027 को लखनऊ में रैली
आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति साफ करते हुए संजय निषाद ने बताया कि 13 जनवरी 2027 को लखनऊ में निषाद समाज की एक बड़ी रैली आयोजित की जाएगी. इसी रैली में 2027 के चुनाव को लेकर अंतिम फैसला सुनाया जाएगा. उन्होंने जोर देकर कहा कि गठबंधन के तहत मिलने वाली सीटों पर बिंद या निषाद समाज का चेहरा ही होना चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को हर परिस्थिति में चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहने को कहा है.
यह भी पढ़ें: यूपी की 11 विधानसभा सीटों पर SP ने तैनात किए PDA प्रभारी, जानिए किसे कहां मिली जिम्मेदारी
ADVERTISEMENT











