जेल क्यों नहीं गया...रिंकू सिंह से शादी की खबरों को लेकर चर्चाओं में आईं सपा MP प्रिया सरोज ने ये क्या कहा

यूपी तक

• 03:16 PM • 22 Jan 2025

UP News: मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चाओं में बनी हुई हैं. दरअसल खबरें हैं कि प्रिया सरोज क्रिकेटर रिंकू सिंह के साथ रिश्ते में हैं और दोनों की जल्द सगाई हो सकती है. इसी बीच प्रिया सरोज का एक ट्वीट वायरल हो रहा है.

Priya Saroj, Priya Saroj News, Rinku Singh, Rinku Singh News, SP MP Priya Saroj, up news, UP Politics

Priya Saroj, Priya Saroj News, Rinku Singh, Rinku Singh News, SP MP Priya Saroj, up news, UP Politics

Google CTA

UP News: मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चाओं में बनी हुई हैं. दरअसल खबरें हैं कि प्रिया सरोज क्रिकेटर रिंकू सिंह के साथ रिश्ते में हैं और दोनों की जल्द सगाई हो सकती है. प्रिया सरोज के पिता और सपा विधायक तूफानी सरोज ने भी दोनों के रिश्ते की बात को लेकर हामी भरी है. 

यह भी पढ़ें...

इसी बीच सपा सांसद प्रिया सरोज का ट्वीट  सामने आया है. प्रिया सरोज ने राजू दास की विवादित टिप्पणी को लेकर निशाना साधा है. सोशल मीडिया X पर प्रिया सरोज ने राजू दास को लेकर लिखा, ये बाबा है? इतनी घटिया भाषा का प्रयोग करने वाला बाबा हो सकता है? 
दरअसल महाकुंभ में सपा संस्थापक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की मूर्ति लगी है. इसको लेकर राजू दास ने विवादित टिप्पणी की थी. इसको लेकर लगातार विवाद बना हुआ है और सपा कार्यकर्ताओं में इसको लेकर काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है. इसी बीच प्रिया सरोज की टिप्पणी भी सामने आई है. 

क्या बोलीं प्रिया सरोज?

सोशल मीडिया X पर सपा सांसद प्रिया सरोज ने लिखा,  ये बाबा है? इतनी घटिया भाषा का प्रयोग करने वाला बाबा हो सकता है? अभी तक ये जेल क्यों नहीं गया. यूपी पुलिस इस व्यक्ति के ऊपर श्रद्धेय नेता जी के ऊपर गलत टिप्पणी करने के लिए जल्द से जल्द करवाई करे.

बता दें कि इससे पहले सपा चीफ अखिलेश यादव ने भी इशारों ही इशारों में राजू दास की विवादित टिप्पणी को लेकर निशाना साधा था. सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ट्वीट करके कहा था,  जैसी संगत वैसी वाणी,  कह गये सब संत-ज्ञानी.

प्रिया सरोज देश की सबसे युवा सांसद

बता दें कि प्रिया सरोज देश की सबसे युवा सांसद हैं. वह 25 साल की उम्र में सांसद बनी हैं. वह सुप्रीम कोर्ट में वकील भी हैं. साल 2024 लोकसभा चुनाव में सपा के टिकट पर वह चुनाव लड़ी और बड़ी जीत दर्ज की. उनके पिता तूफानी सरोज कई बार सपा से सांसद रहे हैं.