परिवार को लेकर राम मंदिर गए सपा सांसद अवधेश प्रसाद, गर्भगृह में किया पूजन, बाहर आकर लगाए बड़े आरोप

मयंक शुक्ला

30 Nov 2025 (अपडेटेड: 30 Nov 2025, 09:33 AM)

UP News: सपा सांसद अवधेश प्रसाद को राम मंदिर के ध्वजारोहण कार्यक्रम में नहीं बुलाया गया था. अब सपा सांसद ने परिवार संग रामलला के दर्शन किए हैं.

Ram Temple, Ayodhya Ram Temple, Awadhesh Prasad, SP MP Awadhesh Prasad, UP News, UP Viral News, राम मंदिर, अयोध्या राम मंदिर, अवधेश प्रसाद, सपा सांसद अवधेश प्रसाद, यूपी न्यूज, यूपी वायरल न्यूज

UP News

Google CTA

यह भी पढ़ें...

UP News: 25 नवंबर के दिन हुए राम मंदिर ध्वजारोहण कार्यक्रम को लेकर अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने आरोप लगाया था कि उन्हें इस कार्यक्रम में इसलिए आमंत्रित नहीं किया गया, क्योंकि वह दलित समाज से आते हैं. बता दें कि अब जब राम मंदिर ध्वजारोहण कार्यक्रम हो गया तो सपा सांसद अवधेश प्रसाद अपने परिवार के साथ राम मंदिर गए और रामलला के दर्शन किए.

सपा सांसद ने रामलला का दर्शन-पूजन किया. उन्होंने गर्भगृह में विधि-विधान से पूरा अर्चना की. इसके बाद जब सपा सांसद मंदिर से बाहर आ गए तो उन्होंने भाजपा सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए.

राम मंदिर के दर्शन कर ये बोले सांसद अवधेश प्रसाद?

सपा सांसद ने मंदिर दर्शन के बाद मीडिया से बात करते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि ध्वजारोहण कार्यक्रम में उन्हें इसलिए नहीं बुलाया गया था, क्योंकि वह दलित हैं. सपा सांसद ने ये भी कहा कि कार्यक्रम में देश की राष्ट्रपति को भी इसलिए आमंत्रित नहीं किया गया था, क्योंकि वह भी वंचित समाज से आती हैं.

सपा सांसद ने आगे कहा, जहां प्रभु राम के राज में भेदभाव नहीं था, वहीं भाजपा भेदभाव की राजनीति कर रही है. सपा सांसद ने बताया कि उन्हें कार्यक्रम से ठीक एक दिन पहले तक निमंत्रण का इंतजार था. 24 नवंबर तक हम इंतजार करते रहे. अगर हमें निमंत्रण मिलता तो हम नंगे पैर रामलला के चरणों में पहुंचते, लेकिन हमें नहीं बुलाया गया क्योंकि हम दलित बिरादरी से आते हैं.

इस दौरान सपा सांसद ने ये भी कहा कि उन्होंने अयोध्या जिलाधिकारी से इस मामले को लेकर बात की थी. मगर उनकी तरफ से उन्हें कोई साफ जवाब नहीं मिला.

राम मंदिर को लेकर ये बोले

इस दौरान सपा सांसद ने राम मंदिर की तारीफ भी की. रामलला के दर्शन के बाद उन्होंने मंदिर की भव्यता की प्रशंसा करते हुए कहा कि मंदिर बहुत सुंदर बना है. प्रभु श्रीराम की असीम कृपा है कि हमें अयोध्या में जन्म मिला. सपा सांसद ने आगे कहा, मैं चाहता हूं कि यह धर्म ध्वजा सदा शान के साथ लहराती रहे. प्रभु राम पूरे देश को सुख और समृद्धि दें, आपसी भाईचारा बनाए रखें. उन्हें रामलला के दर्शन करने के बाद मन की शांति मिली है.