सपा विधायक शहजिल ने कहा- ‘हमारी बंदूकों से धुआं नहीं, गोलियां निकलेंगी’, बाद में दी सफाई

भाषा

• 03:41 PM • 03 Apr 2022

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी (एसपी) के नवनिर्वाचित विधायक शहजिल इस्लाम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते…

uptak

uptak

Google CTA

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी (एसपी) के नवनिर्वाचित विधायक शहजिल इस्लाम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा है कि अगर उनके (योगी के) मुंह से आवाज निकलेगी तो हमारी (सपा की) भी बंदूकों से धुआं नहीं, बल्कि गोलियां निकलेंगी. हालांकि बाद में उन्होंने सफाई देते हुए एक समाचार चैनल पर अपने बयान को संपादित करके जारी करने का आरोप लगाया है.

यह भी पढ़ें...

बरेली के भोजीपुरा से सपा विधायक द्वारा की गई टिप्पणी का वीडियो रविवार को वायरल हो गया.

भोजीपुरा में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक सभा को संबोधित करते हुए शहजिल इस्लाम ने शुक्रवार को कहा था, ”पहले (2017-2022 तक) हमारे कम विधायक थे तो सदन में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने बहुत भला बुरा कहा, बस मुंह से गाली नहीं दी, बाकी सारे क्रिया कर्म कर दिए, लेकिन अब हम लोगों की अच्छी संख्या है और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव नेता प्रतिपक्ष हैं तो अब अगर योगी आदित्यनाथ अपशब्द कहेंगे तो हम लोग भी चुप बैठने वाले नहीं हैं. हम लोग करारा जवाब देंगे.”

उन्होंने कहा, ”हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ऐलान कर दिया है कि हम समाजवादी लोग सड़कों पर भी लड़ाई लड़ेंगे और सदन के अंदर भी सरकार से लड़ेंगे.”

उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि परेशान और निराश होने की जरूरत नहीं है. इस्लाम ने योगी की ओर इशारा करते हुए कहा, ”वे दिन चले गए जब उनकी तानाशाही चलती थी अब एक मजबूत विपक्ष सदन में मौजूद है.’’

बाद में ‘पीटीआई-भाषा’ से बात करते हुए, इस्लाम ने कहा, ‘एक समाचार चैनल ने मेरे वीडियो को संपादित किया और फिर वायरल कर दिया. कार्यक्रम में मैंने कहा था कि एक मजबूत विपक्ष होने के नाते हर बात का जवाब मजबूती से देंगे, (उसी तरीके से) जिस तरीके से बंदूक से धुआं नहीं गोलियां निकलती हैं.”

उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल नहीं गिरने दिया जाएगा.

सभी 7442 मदरसों की जांच कराने जा रही योगी सरकार, जानें इसके पीछे क्या है वजह