भूपेंद्र चौधरी बोले- अखिलेश इस बात को साफ करें कि मौर्य का बयान उनका अपना है या पार्टी का

शिल्पी सेन

• 09:58 AM • 27 Jan 2023

UP Political News: समाजवादी पार्टी (सपा) नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की रामचरितमानस के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद उत्तर प्रदेश भाजपा मुखिया ने इस…

UPTak
Google CTA

UP Political News: समाजवादी पार्टी (सपा) नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की रामचरितमानस के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद उत्तर प्रदेश भाजपा मुखिया ने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

यह भी पढ़ें...

यूपी भाजपा चीफ ने कहा,

“रामचरितमानस करोड़ों लोगों की आस्था है. देश के ऋषि मुनि हमें मार्गदर्शन करते हैं और धर्म का रास्ता दिखाते हैं. उन पर टिप्पणी करना गलत है. अखिलेश यादव इस बात को साफ करें कि स्वामी प्रसाद मौर्य का बयान उनका अपना है या पार्टी का. अगर स्वामी प्रसाद मौर्य का अपना बयान है तो राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव क्या कार्रवाई करेंगे या नहीं?”

भूपेंद्र चौधरी

मौर्य ने ऐसा क्या कहा, जिससे खड़ा हुआ विवाद?

गौरतलब है कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने रविवार को कहा था, “रामचरितमानस की कुछ पंक्तियों में जाति, वर्ण और वर्ग के आधार पर यदि समाज के किसी वर्ग का अपमान हुआ है तो वह निश्चित रूप से धर्म नहीं है. यह ‘अधर्म’ है, जो न केवल भाजपा बल्कि संतों को भी हमले के लिए आमंत्रित कर रहा है.”

मौर्य ने कहा था, “रामचरित मानस की कुछ पंक्तियों में तेली और ‘कुम्हार’ जैसी जातियों के नामों का उल्लेख है जो इन जातियों के लाखों लोगों की भावनाओं को आहत करती हैं.” उन्होंने मांग की कि पुस्तक के ऐसे हिस्से, पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए, जो किसी की जाति या किसी चिह्न के आधार पर किसी का अपमान करते हैं.

मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण (मरणोपरांत) देने के ऐलान पर भूपेंद्र चौधरी ने कहा, “समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति को पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित किया जाता है. स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं, देश के रक्षा मंत्री के रूप में भी नेतृत्व किया है. केंद्र सरकार का फैसला है पद्म विभूषण से सम्मानित किया सब को मानना चाहिए.”

रामचरित मानस विवाद: स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर भड़कीं अपर्णा, अखिलेश पर कही ये बात