वरुण गांधी के कांग्रेस में आने के सवाल पर राहुल बोले- ‘मैं उनसे गले लग सकता हूं लेकिन…’

यूपी तक

17 Jan 2023 (अपडेटेड: 06 Feb 2023, 10:00 AM)

UP Political News: अपनी ही पार्टी की सरकार पर जमकर निशाना साधने वाले पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी…

UPTak
Google CTA

UP Political News: अपनी ही पार्टी की सरकार पर जमकर निशाना साधने वाले पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बड़ा दिया है. वरुण को लेकर राहुल के इस बयान की सियासी गलियारों में जमकर चर्चा हो रही है. आपको बता दें कि जब राहुल से पूछा गया ‘क्या आप वरुण से मिलेंगे?’ इस पर उन्होंने कहा,

यह भी पढ़ें...

“देखिए वो बीजेपी में हैं. शायद वो यहां चलेंगे तो उन्हें प्रॉब्लम हो जाएगी. मगर मेरी विचारधारा उनकी विचारधारा से नहीं मिलती है. मैं RSS के ऑफिस में नहीं जा सकता हूं. मेरा आपको गला काटना पड़ेगा पहले, मैं नहीं जा सकता. मेरा जो परिवार है, उसकी एक विचारधारा है, उसका एक थिंकिंग सिस्टम है और जो वरुण हैं उन्होंने एक समय, शायद आज भी उस विचारधारा को अपनाया और उस विचारधारा को अपना बनाया है. तो मैं उस बात का ऐक्सेप्ट नहीं कर सकता हूं.”

राहुल गांधी

राहुल ने आगे कहा, “मैं जरूर प्यार से मिल सकता हूं. गले लग सकता हूं. मगर उस विचारधारा को मैं ऐक्सेप्ट नहीं कर सकता. इम्पॉसिबल है मेरे लिए.”

आपको बता दें कि बीते काफी समय से अपनी ही सरकार पर हमलावर चल रही वरुण को लेकर ये कयास लगाए जा रहे थे कि वे अब कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं. मगर अब राहुल गांधी के इस बयान के बाद ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कांग्रेस में वरुण की एंट्री आसान नहीं है.

वहीं, चर्चा यह भी कि 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले वरुण समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं. दरअसल, ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि आजकल वरुण जिन मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार पर हमलावर हैं, उन्हीं मुद्दों पर सपा भी भाजपा को घेरती है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में वरुण अपने सियासी भविष्य को लेकर क्या फैसला लेते हैं?

वरुण ने मंच से पूर्व PM नेहरू की तारीफ कर ऐसा क्या कह दिया जिससे कांग्रेसी हो जाएंगे खुश!