तेज बुखार के चलते मुरादाबाद में पार्टी की बैठक में हिस्सा नहीं ले पाईं प्रियंका गांधी

भाषा

• 02:15 AM • 16 Nov 2021

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अस्वस्थ होने और तेज बुखार के कारण सोमवार, 15 नवंबर को मुरादाबाद में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की एक बैठक में…

UPTAK
follow google news

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अस्वस्थ होने और तेज बुखार के कारण सोमवार, 15 नवंबर को मुरादाबाद में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की एक बैठक में हिस्सा नहीं ले पाईं.

यह भी पढ़ें...

कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि प्रियंका रविवार से बुखार से पीड़ित हैं, इसलिए उनका कार्यक्रम रद्द कर दिया गया. बता दें कि प्रियंका गांधी का राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 12 जिलों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करने का कार्यक्रम था.

प्रियंका का संबोधन स्थगित होने के बाद कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और अन्य नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की.

हाल ही में प्रियंका कर चुकीं हैं अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान

प्रियंका गांधी ने रविवार, 14 नवंबर को बुलंदशहर में ‘कांग्रेस प्रतिज्ञा सम्मेलन-लक्ष्य 2022’ को संबोधित किया था.

इस दौरान उन्होंने कहा था,

“मुझे कई पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कुछ भी करिए इस बार गठबंधन मत करिए. मैं आप लोगों को आश्वासन देना चाहती हूं कि हम सारी सीटों पर लड़ेंगे, अपने दम पर लड़ेंगे.”

प्रियंका गांधी, कांग्रेस महासचिव

इसके अलावा, प्रियंका ने कहा कि उत्तर प्रदेश में न बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) लड़ रही है और ना ही समाजवादी पार्टी (एसपी) सिर्फ कांग्रेस ही लड़ाई लड़ सकती है.

अपराध को लेकर प्रियंका का शाह पर निशाना, कहा- इसलिए, ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ जरूरी

    follow whatsapp
    Main news