रायबरेली में सोते हुए पति को चाकुओं से गोद मार डाला, पत्नी पर चलाई गोली... 4 बच्चों की इसलिए बच गई जान

शैलेंद्र प्रताप सिंह

01 Jul 2025 (अपडेटेड: 01 Jul 2025, 07:01 PM)

Raebareli News: रायबरेली में बदमाशों ने घर में घुसकर गल्ला व्यापारी सुखदेव की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी, पत्नी को गोली मारी. जानें इस सनसनीखेज वारदात और पुलिस की जांच के ताजा अपडेट्स.

UP Crime News

UP Crime News

Google CTA

Raebareli News: रायबरेली पुलिस को बदमाशों ने खुली चुनौती दी है. बता दें कि यहां अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर कमरे में सो रहे पति की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी. दूसरी तरफ, पत्नी के शोर मचाने पर बदमाशों ने उनको भी गोली मार दी. गोली लगने से घायल पत्नी को गंभीर हालत में एम्स में भर्ती कराया गया है. इस घटना से पूरे जिले में हड़कंप गया है. पुलिस ने हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए टीम में गठित कर दी है. परिजनों के मुताबिक मृतक सुखदेव गल्ला व्यापारी थे और उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी. मृतक सुखदेव के चार बच्चे हैं, जो नीचे वाले कमरे में सो रहे थे. 

यह भी पढ़ें...

अब तक क्या सामने आया?

यह मामला खीरों थाना क्षेत्र के महारानी गंज गांव का है. यहां सुखदेव (45 वर्षीय) अपनी पत्नी सरोजनी देवी के साथ छत पर बने कमरे में सो रहे थे. देर रात लगभग 2 बजे अज्ञात बदमाशों ने कमरे में घुसकर सुखदेव पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया. बगल में सो रही पत्नी सरोजनी देवी वारदात के चलते जाग गईं, जिसके बाद बदमाशों ने उन्हें भी गोली मार दी और घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए. 

बदमाशों के हमले में पति सुखदेव की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, पत्नी को गंभीर हालत में इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है. घटना से पूरे जिले में हड़कंप गया. सूचना पर पहुंचे पुलिस विभाग के ऊंचाधिकारियों के द्वारा फॉरेंसिक टीम को बुलाकर बारीकी से परीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस ने हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए टीम में गठित कर दी है. 

ये भी पढ़ें: मां-बेटे को चप्पल से पीटने के बाद धराया नोएडा का सूदखोर नेता अतीक अहमद! इस पार्टी से है जुड़ा हुआ