Mukesh Sahni Lucknow Visit: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आगामी 11 अप्रैल को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंच रहे हैं. उनके इस दौरे का मुख्य मकसद उत्तर प्रदेश में निषाद आरक्षण की मांग को एक नई गति देना और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करना है. 'सन ऑफ मल्लाह' के नाम से चर्चित सहनी यहां एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे और निषाद समाज के हक की लड़ाई को धार देंगे.
ADVERTISEMENT
'डबल इंजन' सरकार पर निशाना
वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने मुकेश सहनी के दौरे की पुष्टि करते हुए उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव के दौरान यूपी सरकार ने निषाद आरक्षण की अनुशंसा तो की थी, लेकिन चुनाव बीतते ही इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया. पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सीधा सवाल पूछेंगे कि जब राज्य और केंद्र दोनों जगह डबल इंजन की सरकार है, तो आखिर निषादों को अब तक आरक्षण क्यों नहीं मिला.
कार्यकर्ता सम्मेलन से भरेंगे हुंकार
11 अप्रैल को लखनऊ में होने वाले इस कार्यक्रम के दौरान मुकेश सहनी निषाद समुदाय के प्रमुख समाजसेवियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे. प्रवक्ता देव ज्योति के अनुसार, निषादों को केवल सब्जबाग दिखाकर गुमराह किया गया है, लेकिन अब पार्टी इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी. लखनऊ का यह कार्यकर्ता सम्मेलन निषाद आरक्षण आंदोलन के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हो सकता है.
ADVERTISEMENT









