आजमगढ़ में सपा के बाहुबली विधायक रमाकांत यादव की 26.5 करोड़ रुपये की संपत्ति की गई कुर्क 

राजीव कुमार

• 05:33 PM • 13 Jun 2025

Ramakant Yadav News: समाजवादी पार्टी के बाहुबली विधायक रमाकांत यादव की गैंगस्टर एक्ट के तहत 26.5 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली गई है.

Ramakant Yadav News

Ramakant Yadav News

Google CTA

Ramakant Yadav News: समाजवादी पार्टी के बाहुबली विधायक और पूर्व सांसद रमाकांत यादव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. आजमगढ़ के जिलाधिकारी के आदेश पर, गैंगस्टर एक्ट के तहत उनकी 26.5 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली गई है. यह कार्रवाई तहसीलदार और ग्रामीण एसपी चिराग जैन के नेतृत्व में भारी पुलिस बल और राजस्व टीम की मौजूदगी में की गई. 

यह भी पढ़ें...

ढोल-नगाड़ों के साथ कुर्की की कार्रवाई

रमाकांत यादव, जो फूलपुर पवई से वर्तमान विधायक हैं और इस समय जेल में बंद हैं, उनकी संपत्ति कुर्की की यह कार्रवाई जिला मजिस्ट्रेट आजमगढ़ द्वारा निर्गत आदेश के तहत की गई. कुर्की से पहले इलाके में ढोल-नगाड़े बजवाकर मुनादी भी कराई गई, ताकि सभी को इसकी जानकारी हो सके. 

यह संपत्ति पवई थाना क्षेत्र के बसही असरफपुर स्थित है. इसमें एक मुर्गी फार्म बना हुआ है और शेष जमीन पर कृषि कार्य होता है.  इस पूरी संपत्ति को सील कर दिया गया है. इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. पुलिस और राजस्व टीम ने मौके पर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी की. 

ये भी पढ़ें: लखनऊ में एग्जाम देकर हॉस्टल लौट रहे थे 3 युवक, इतने में छात्र नीरज पर हुआ कुल्हाड़ी से हमला, किसने किया ये?