लखनऊ में एग्जाम देकर हॉस्टल लौट रहे थे 3 युवक, इतने में छात्र नीरज पर हुआ कुल्हाड़ी से हमला, किसने किया ये?
Lucknow Crime News: लखनऊ में गुरुवार शाम को कुछ दबंगों ने एग्जाम देकर हॉस्टल लौट रहे छात्रों पर कुल्हाड़ी से हमला किया और बाजार में खुलेआम तमंचा लहराकर फायरिंग भी की. जानें क्या है मामला?
ADVERTISEMENT

Lucknow Crime News
Lucknow Crime News: राजधानी लखनऊ का बीबीडी थाना क्षेत्र इन दिनों कानून के रखवालों और अपराधियों, दोनों की वजह से आम लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है. यह क्षेत्र इस वक्त अपराधों का गढ़ बनता जा रहा है. एक तरफ जहां बीते रविवार को इसी थाना क्षेत्र में एक पुलिसकर्मी ने कथित तौर पर एक नाबालिग लड़की को छत से नीचे फेंक दिया था. अब बीबीडी थाना क्षेत्र से एक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है. गुरुवार शाम को कुछ दबंगों ने एग्जाम देकर हॉस्टल लौट रहे छात्रों पर कुल्हाड़ी से हमला किया और बाजार में खुलेआम तमंचा लहराकर फायरिंग भी की.