घोसी उपचुनाव में हार के बाद सीएम योगी से मिले दारा सिंह चौहान, अंदर ही अंदर क्या चल रहा गेम?

शिल्पी सेन

01 Oct 2023 (अपडेटेड: 01 Oct 2023, 05:20 AM)

घोसी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) के सुधाकर सिंह से हार के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दारा सिंह चौहान का पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मिलने का सिलसिला जारी है.

UPTak
Google CTA

Dara Singh Chuhan & CM Yogi News: घोसी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) के सुधाकर सिंह से हार के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दारा सिंह चौहान का पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मिलने का सिलसिला जारी है. इसी कड़ी में दारा सिंह चौहान ने शनिवार देर शाम सीएम योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास 5 KD में मुलाकात की. मालूम हो उपचुनाव में हार के बाद दारा सिंह चौहान ने दिल्ली जा कर बीजेपी के शीर्ष नेताओं से भी मुलाकात की है.

यह भी पढ़ें...

क्या चाहते हैं दारा सिंह?

सूत्रों के अनुसार, दारा सिंह चौहान अपने सियासी भविष्य की तलाश में यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा की खाली हुई विधानपरिषद की सीट पर मौका चाहते हैं. मगर ये फैसला पार्टी नेतृत्व को लेना है.

यूपी में फिर से मंत्री बनेंगे दारा सिंह?

गौरतलब है कि बीते दिनों सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने दावा किया था कि उन्हें और दारा सिंह चौहान को उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री बनाया जाएगा. मालूम हो कि चौहान सपा छोड़कर सत्तारूढ़ दल भाजपा में जुलाई में शामिल हुए थे. मगर घोसी उपचुनाव में सपा के सुधाकर सिंह से 42,759 मतों के अंतर से उन्हें शिकस्त मिली.