गोशाला में गोवंश के बीच दिखा CM योगी का अनोखा अंदाज, अपने हाथ से गुड़-रोटी खिलाकर किया दुलार

आशुतोष चौबे

• 04:01 PM • 02 Nov 2026

गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में सोमवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गोवंश के प्रति नयनाभिराम स्नेहभाव देखने को मिला.

CM Yogi Gaushala Visit

CM Yogi Gaushala Visit

Google CTA

गोरखपुर, 2 नवंबर. गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में सोमवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गोवंश के प्रति नयनाभिराम स्नेहभाव देखने को मिला. गोसेवा के दौरान कई गोवंश सीएम का स्नेहिल सानिध्य पाने को उतावले होने लगे तो वह उन्हें प्यार से समझाते हुए बोल पड़े, ‘चलो-चलो, उधर चलो, नहीं तो चोट लग जाएगी.’ यह पुकार सुनते ही गोवंश दूसरी तरफ आ गए जहां मुख्यमंत्री ने उन्हें अपने हाथों से रोटी-गुड़ खिलाया. 

यह भी पढ़ें- गोंडा में CM योगी का समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला, बोले- 'सपा यूपी के लिए शाप, वे बदमाश लाते हैं हम बदलाव'

यह भी पढ़ें...

 

गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान सोमवार प्रातः काल सीएम योगी की दिनचर्या परंपरागत रही. उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर जाकर शीश झुकाकर आशीर्वाद लिया. इसके बाद वह मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए गोशाला में पहुंचे. गोशाला में सीएम ने गोवंश को खूब दुलारा और अपने हाथों से गुड़-रोटी खिलाया.

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में CM योगी ने जनता दर्शन में सुनीं 200 लोगों की समस्याएं, बोले- किसी को भी घबराने की आवश्यकता नहीं