Budget 2023: अखिलेश यादव बोले- ‘भाजपाई बजट महंगाई और बेरोजगारी दोनों को और बढ़ाता है’

यूपी तक

• 07:07 AM • 01 Feb 2023

Budget 2023: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को आम चुनाव 2024 से पहले नरेंद्र मोदी सरकार 2.0 के अंतिम पूर्ण बजट को पेश किया.…

UP Tak
Google CTA

Budget 2023: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को आम चुनाव 2024 से पहले नरेंद्र मोदी सरकार 2.0 के अंतिम पूर्ण बजट को पेश किया. बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि भाजपाई बजट महंगाई एवं बेरोजगारी दोनों को और बढ़ाता है.

यह भी पढ़ें...

बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश ने बुधवार को ट्वीट किया, “भाजपा अपने बजट का दशक पूरा कर रही है, पर जब जनता को पहले कुछ न दिया तो अब क्या देगी.”

उन्होंने कहा, “भाजपाई बजट महंगाई एवं बेरोजगारी को और बढ़ाता है. किसान, मज़दूर, युवा, महिला, नौकरीपेशा, व्यापारी वर्ग में इससे आशा नहीं निराशा बढ़ती है क्योंकि ये चंद बड़े लोगों को ही लाभ पहुंचाने के लिए बनता है.”

शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ हुई हिट तो अखिलेश यादव हुए खुश, बीजेपी पर कसा तंज