राकेश टिकैत ने क्यों कहा कि मथुरा को मुजफ्फरनगर नहीं बनने देना है? जानिए

भाषा

• 06:22 AM • 28 Dec 2021

भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सोमवार को मथुरा वासियों से शहर को दंगों से बचाने की अपील की. टिकैत ने…

UP Tak
Google CTA

भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सोमवार को मथुरा वासियों से शहर को दंगों से बचाने की अपील की.

यह भी पढ़ें...

टिकैत ने कहा, “मथुरा भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि है. यहां सब लोग प्रेम से रहते हैं. इसे फसाद से बचाकर रखना है.” उन्होंने कहा, “मथुरा को मुजफ्फरनगर नहीं बनने देना.”

संवाददाताओं से बातचीत करते हुए किसान नेता ने एक बार फिर स्पष्ट किया, “किसानों ने अपना आंदोलन स्थगित किया है, खत्म नहीं. जब जरूरत पड़ेगी, फिर आंदोलन करेंगे.”

उन्होंने यह भी कहा कि किसान केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी का इस्तीफा और गिरफ्तारी की मांग उठाते रहेंगे.

आपको बता दें कि टिकैत मथुरा में समता फाउंडेशन की ओर से किसानों की मांगों को लेकर दिए जा रहे धरने को स्थगित करा ने पहुंचे थे. उन्होंने अखिल भारतीय समता फाउंडेशन के अध्यक्ष लोकेश राही को जूस पिलाकर धरना स्थगित कराया. गौरतलब है, लोकेश राही पिछले 14 महीनों से धरना दे रहे थे.

एमएसपी का बड़ा मुद्दा अब भी मौजूद, किसान इस बात को समझ चुके: राकेश टिकैत