आजम खान को MP-MLA सेशन कोर्ट से बड़ा झटका, दो पैन कार्ड मामले में 7 साल की सजा बढ़कर हुई 10 साल

यूपी तक

23 May 2026 (अपडेटेड: 23 May 2026, 03:20 PM)

Azam Khan News: दो पैन कार्ड मामले में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम ख़ान और उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम ख़ान की मुश्किलें और बढ़ गई हैं. एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट ने अभियोजन पक्ष की अपील पर सुनवाई करते हुए सजा में बदलाव किया है.

azam khan, abdullah azam, pan card case, court verdict, rampur court, mp mla court, samajwadi party, up politics, legal news, saturday decision

आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम खान

Google CTA

Azam Khan Court Verdict News: दो पैन कार्ड मामले में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम खान की मुश्किलें और बढ़ गई हैं. एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट ने अभियोजन पक्ष की अपील पर सुनवाई करते हुए सजा में बदलाव किया है. कोर्ट के फैसले के बाद आजम खान की सजा बढ़ा दी गई है, जबकि अब्दुल्लाह आजम की जेल की सजा पहले जैसी ही रखी गई है.

यह भी पढ़ें...

आजम खान की सजा बढ़ाकर 10 साल की गई

इससे पहले मजिस्ट्रेट कोर्ट ने आजम खान और अब्दुल्लाह आजम दोनों को सात-सात साल की कैद और 50-50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी. इसके बाद अभियोजन पक्ष ने सजा बढ़ाने की मांग करते हुए अपील दायर की थी. कोर्ट ने अब आजम खान की सात साल की सजा बढ़ाकर 10 साल कर दी है. साथ ही उन पर लगाए गए 50 हजार रुपये जुर्माने को बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया गया है.

अब्दुल्लाह आजम की जेल सजा बरकरार

कोर्ट ने अब्दुल्लाह आजम खान की सात साल की जेल की सजा में कोई बदलाव नहीं किया है और उसे पहले की तरह बरकरार रखा है. हालांकि उन पर लगाए गए 50 हजार रुपये जुर्माने को बढ़ाकर साढ़े 3 लाख रुपये कर दिया गया है. कोर्ट के इस फैसले के बाद इसे आजम खान और अब्दुल्लाह आजम के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.